पूनम हत्याकांड का खुलासा, तीन को जेल

मांडू : मांडू पुलिस ने मांडूडीह निवासी पूनम देवी हत्या कांड का खुलासा 48 घंटे के अंदर करने में सफलता प्राप्त की है. पुलिस ने हत्याकांड में संलिप्त तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर बुधवार को रामगढ़ उपकारा भेज दिया. थाना प्रभारी लिलेश्वर महतो ने बताया कि मांडूडीह निवासी दीपक कुमार, प्रवीण कुमार उर्फ सुजूकी और […]

मांडू : मांडू पुलिस ने मांडूडीह निवासी पूनम देवी हत्या कांड का खुलासा 48 घंटे के अंदर करने में सफलता प्राप्त की है. पुलिस ने हत्याकांड में संलिप्त तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर बुधवार को रामगढ़ उपकारा भेज दिया. थाना प्रभारी लिलेश्वर महतो ने बताया कि मांडूडीह निवासी दीपक कुमार, प्रवीण कुमार उर्फ सुजूकी और शुभम कुमार ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. उनलोगों ने बताया कि 16 जनवरी की रात करीब 8.30 बजे मांडूडीह के समीप एनएच 33 पर एक वाहन दुर्घटना में घायल व्यक्ति को देखने के लिए पूनम देवी गयी थी.
पूनम देवी नशे में थी. उपरोक्त तीनों अपराधी भी घटना को देखने के लिए गये थे. पूनम देवी को नशे की हालत में देख कर अपराधी उसे बहला कर शराब पिलाने के बहाने भुइयां डाडी स्थित टांड़ में ले गये. उसके साथ दीपक कुमार व प्रवीण कुमार ने दुष्कर्म किया. चिल्लाने पर उनलोगों ने उसकी हत्या कर दी. साक्ष्य छिपाने के लिए शव को पुरानी चहारदीवारी के अंदर फेंक दिया गया. इस संबंध में पूनम की पुत्री रानी कुमारी ने 17 जनवरी को मांडू थाना में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था.
आरोपी को जेल भेजा
रामगढ़ : गोलपार निवासी गिरिजा देवी के आवेदन पर पुलिस ने चंदन सोनी को छिनतई के आरोप में हिरासत में लिया था. इस मामले में पुलिस ने पूछताछ के बाद बुधवार को छिनतई के आरोप में जेल भेज दिया. चंदन सोनी पर पूर्व में भी छिनतई का मामला दर्ज था. वह जेल भी जा चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >