दुकान बंद कराने की शिकायत

दुकान बंद कराने की शिकायत पतरातू. प्रखंड के उचरिंगा गांव वासियों व जन वितरण प्रणाली के दुकानदार ने बीडीओ व एमओ को जबरन दुकान बंद कराने की शिकायत की है. उन्होंने बीडीओ व एमओ को आवेदन दिया है. जिसमें दुकानदार रामजी प्रसाद राम द्वारा कहा गया है कि वे सुबह आठ बजे राशन वितरण के […]

दुकान बंद कराने की शिकायत पतरातू. प्रखंड के उचरिंगा गांव वासियों व जन वितरण प्रणाली के दुकानदार ने बीडीओ व एमओ को जबरन दुकान बंद कराने की शिकायत की है. उन्होंने बीडीओ व एमओ को आवेदन दिया है. जिसमें दुकानदार रामजी प्रसाद राम द्वारा कहा गया है कि वे सुबह आठ बजे राशन वितरण के लिए दुकान खोलने पहुंचे. परंतु उचरिंगा निवासी प्रदीप सिंह द्वारा जबरन दुकान को बंद करा दिया गया. प्रदीप सिंह को खाद्य सुरक्षा कार्ड नहीं मिलने के कारण दुकान बंद करायी जा रही थी. उनके व्यवहार के कारण दुकानदार द्वारा दुकान बंद कर दी गयी. जिसके कारण अन्य कार्ड धारियों को भी राशन नहीं मिल सका. आवेदन में राशन का वितरण एमओ द्वारा कराये जाने का आग्रह किया गया है. जिससे समय पर कार्डधारियों को राशन मिल सके. आवेदन देनेवालों में शिबू सिंह, विजय कुमार मुंडा, करमी देवी, पन्नु नायक, अशोक करमाली समेत कई ग्रामीण शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >