रामगढ़. अंजुमन फरोग-ए-उर्दू की ओर से गोलपार स्थित अल फातिमा गर्ल्स स्कूल में स्व गणना फॉर्म भरने को लेकर जागरूकता बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता अंजुमन फरोग ए उर्दू के जिला अध्यक्ष हाजी रइस खान ने की. बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय जनगणना कार्य झारखंड में एक मई से स्व गणना के रूप में शुरू हो गया है. स्व गणना फॉर्म को सफलतापूर्वक भरने के लिए जानकारी, जागरूकता और प्रशिक्षण की आवश्यकता को समझते हुए यह बैठक की गयी. मुख्य वक्ता अंजुमन फरोग ए उर्दू के केंद्रीय उपाध्यक्ष डॉ शाहनवाज खान ने बताया कि स्व गणना के लिए भारत सरकार ने 16 भाषाओं में ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा उपलब्ध करायी है. हाजी रइस खान ने कहा कि जब हमारी मातृभाषा में फॉर्म भरने की सुविधा है, तो इसी भाषा में भरें. मो सलीम अंसारी ने कहा कि 17 मई को उर्दू विद्यार्थियों के लिए जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा. इसमें वे छात्र भाग ले सकते हैं, जिन्होंने इस वर्ष मैट्रिक, इंटर और स्नातक की अंतिम परीक्षा में उर्दू विषय में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किया है. चयनित विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया जायेगा. संचालन मो सलीम अंसारी ने किया. बैठक में मुफ्ती इजहार रिजवी, मौलाना कलीमुद्दीन रिजवी, हाजी फखरे आलम, जमील अहमद कुरैशी, महबूब सिद्दीकी, मास्टर जहीरुद्दीन, इकबाल अहमद, मुमताज मंसूरी, मजीद खान, शमशुद्दीन, जलील अंसारी, मो कमालुद्दीन, अशरफ जहांगीर खान, मो हमीद, मो अकरम, राहत खान, मो बशीर, अख्तर खान, मो परवेज, अंजुम अली, अमजद खान, मो मुस्लिम मौजूद थे.
स्व गणना फॉर्म भरने को लेकर की जागरूकता बैठक
स्व गणना फॉर्म भरने को लेकर की जागरूकता बैठक
