मंडा में अंगारों पर चल कर दिया शिव भक्ति का परिचय

मंडा में अंगारों पर चल कर दिया शिव भक्ति का परिचय

मगनपुर. गोला प्रखंड क्षेत्र के गोविंदपुर गांव स्थित घाघरा जारा में भक्ति, आस्था और उल्लास के साथ मंडा पर्व मनाया गया. शिव भक्तों ने विधि विधान से लोटन सेवा करने के पश्चात भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा-अर्चना की. सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत छऊ नृत्य का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि व शांति की कामना की. श्री जायसवाल ने कहा कि मंडा पूजा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध संस्कृति के साथ परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजन सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं. लोगों के बीच सहयोग व सहभागिता की भावना को बढ़ावा देते हैं. उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद भव्यता के साथ कार्यक्रम आयोजित करने पर आयोजन समिति की सराहना की. कलाकारों ने देर रात तक छऊ नृत्य प्रस्तुत किया. सुबह भक्तों ने अंगारों पर चल कर शिव भक्ति का परिचय दिया. इस अवसर पर मंशु बेदिया, लखींद्र मुंडा, अंकित मुंडा, मुकेश मुंडा, दिनेश मुंडा, सुभाष मुंडा, संदीप मुंडा, कुलदीप मुंडा उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >