जरप्पा. रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में सीसीएल रजरप्पा के तत्वावधान में खान सुरक्षा विषय पर प्रतियोगिता हुई. इस दौरान विद्यार्थियों के बीच नुक्कड़ नाटक, लोकगीत, नारा लेखन एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता हुई. प्रतिभागियों ने अपने सशक्त प्रदर्शन के माध्यम से खान क्षेत्रों में सुरक्षा नियमों के पालन, सावधानी और जागरूकता का संदेश दिया. खान सुरक्षा अधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि खान क्षेत्र में कार्यरत प्रत्येक मजदूर की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सुरक्षा मानकों का पालन कर दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है. प्राचार्य उमेश प्रसाद ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना और जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं. नारा लेखन में प्रथम अनुष्का कुमारी, द्वितीय आराध्या सेंगर एवं तृतीय जिया कुमारी रहीं. पोस्टर निर्माण में प्रथम अमन कुमार, द्वितीय सुशांत कुमार तथा तृतीय प्रथम विश्वकर्मा रहे. सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर खान सुरक्षा अधिकारी सुबोध कुमार चौधरी, विद्यालय के सचिव चंद्रशेखर चौधरी, रोहित राज, उषा कुमारी, गायत्री कुमारी, गौतम कुमार, अनिल कुमार त्रिपाठी मौजूद थे.
खान सुरक्षा पर विद्यार्थियों ने दिया जागरूकता का संदेश
खान सुरक्षा पर विद्यार्थियों ने दिया जागरूकता का संदेश
