जिप प्रत्याशी के लिए बालेश्वर का चयन
जिप प्रत्याशी के लिए बालेश्वर का चयन घाटोटांड़. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी व यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन की संयुक्त बैठक लइयो मंजूर भवन में हुई. अध्यक्षता अशोक सिंह ने की. बैठक में सर्वसम्मति से श्रमिक नेता सह कम्युनिस्ट पार्टी के वरीय नेता बालेश्वर महतो का चयन जिप प्रत्याशी के रूप में किया गया. मौके पर नेताओं […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
November 7, 2015 6:20 PM
जिप प्रत्याशी के लिए बालेश्वर का चयन घाटोटांड़. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी व यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन की संयुक्त बैठक लइयो मंजूर भवन में हुई. अध्यक्षता अशोक सिंह ने की. बैठक में सर्वसम्मति से श्रमिक नेता सह कम्युनिस्ट पार्टी के वरीय नेता बालेश्वर महतो का चयन जिप प्रत्याशी के रूप में किया गया. मौके पर नेताओं ने कहा कि बालेश्वर महतो लंबे समय से क्षेत्र के मजदूर व किसानों का प्रतिनिधित्व पूरी निष्ठा के साथ करते आ रहे हैं. मांडू भाग दो में ज्यादातर कोयला मजदूर किसान व उनके परिजन रहते हैं . बालेश्वर ने पार्टी व यूनियन प्रतिनिधियों के फैसले को स्वीकारते हुए 10 तारीख तक नामांकन करने की बात कही. बैठक में राजेंद्र प्रसाद सिंह, मोबिन अंसारी, भादे महतो, बालेश्वर रजवार आदि शामिल थे .
...
ये भी पढ़ें...
January 16, 2026 10:25 PM
January 16, 2026 10:24 PM
January 16, 2026 10:23 PM
January 16, 2026 10:15 PM
January 16, 2026 10:14 PM
January 16, 2026 10:13 PM
January 16, 2026 10:12 PM
January 16, 2026 10:11 PM
January 16, 2026 10:10 PM
January 16, 2026 10:08 PM
