संयोजिका पर गबन का आरोप

संयोजिका पर गबन का आरोप डीसी को आवेदन देकर जांच की मांगरामगढ़. गंडके गांव के ग्रामीणों ने डीसी को आवेदन दिया है. आवेदन में कहा गया है कि उत्क्रमित उच्च विद्यालय, गंडके की माता समिति की संयोजिका यशोदा देवी द्वारा एमडीएम का चावल/दाल बचा कर कालाबाजारी की जाती है. गांव के लोगों ने संयोजिका को […]

संयोजिका पर गबन का आरोप डीसी को आवेदन देकर जांच की मांगरामगढ़. गंडके गांव के ग्रामीणों ने डीसी को आवेदन दिया है. आवेदन में कहा गया है कि उत्क्रमित उच्च विद्यालय, गंडके की माता समिति की संयोजिका यशोदा देवी द्वारा एमडीएम का चावल/दाल बचा कर कालाबाजारी की जाती है. गांव के लोगों ने संयोजिका को हिदायत दी गयी है, लेकिन संयोजिका द्वारा गलत केस में फंसा देने की धमकी दी जाती है. आवेदन की प्रतिलिपि डीइओ, डीएसइ, एसडीओ व बीडीओ को भी दी गयी है. आवेदन में हस्ताक्षर करनेवालों में लालबिहारी महतो, मनोज कुमार महतो, आलम अंसारी, राजू कुमार, लीलमोहन महतो, भुनेश्वर महतो, राजेंद्र कुमार, विशेश्वर महतो, सुबेद महतो, विजय कुमार, शांति देवी, तुलेश्वरी कुमारी, सरस्वती देवी, निरासो देवी, रमेश कुमार महतो आदि के नाम शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >