आज सीएम करेंगे रामगढ़ -पतरातू फोर लेन मार्ग का उदघाटन

डीसी व एसपी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया जयंत सिन्हा, चंद्रप्रकाश चौधरी व निर्मला देवी मौजूद रहेंगेफोटो फाइल 26आर-डी-कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर जानकारी देते उपायुक्त, एसपी व अन्य अधिकारी.रामगढ़. रामगढ़-पतरातू फोर लेन मार्ग का उदघाटन 27 जून को झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे. उदघाटन समारोह का आयोजन रामगढ़-पतरातू मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज […]

डीसी व एसपी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया जयंत सिन्हा, चंद्रप्रकाश चौधरी व निर्मला देवी मौजूद रहेंगेफोटो फाइल 26आर-डी-कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर जानकारी देते उपायुक्त, एसपी व अन्य अधिकारी.रामगढ़. रामगढ़-पतरातू फोर लेन मार्ग का उदघाटन 27 जून को झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे. उदघाटन समारोह का आयोजन रामगढ़-पतरातू मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज के निकट बंजारी मंदिर के सामने सैनिक मैदान में किया जायेगा. तैयारी को लेकर उपायुक्त ए दोड्डे व एसपी डॉ एम तमिल वाणन ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद उपायुक्त व एसपी ने संयुक्त रूप से बताया कि उदघाटन समारोह 27 जून को दिन के तीन बजे शुरू होगा. मुख्यमंत्री रांची से हवाई मार्ग से सैनिक छावनी के एसआरसी में बनाये गये हेलीपैड पर उतरेंगे. वहां से गाड़ी से कार्यक्रम स्थल तक जायेंगे. बताया गया कि रामगढ़-पतरातू मार्ग की लंबाई 27 किलोमीटर है. इसे 251 करोड़ रुपये की लागत से फोर लेन में तब्दील किया गया है. उदघाटन समारोह में हजारीबाग के सांसद सह केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा, स्थानीय विधायक सह मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी व विधायक निर्मला देवी मौजूद रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

..बिजली व पानी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिम्मेदारी तय होगी: उपायुक्तजलापूर्ति एवं बिजली आपूर्ति को लेकर समीक्षा बैठकफोटो फाइल 5 आर-11- गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा बैठक करते उपायुक्तरामगढ़. जलापूर्ति एवं बिजली आपूर्ति को लेकर मंगलवार को उपायुक्त ऋतुराज ने गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा बैठक की. बैठक में जिले में बिजली की उपलब्धता व पेयजल आपूर्ति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गयी. साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. पेयजल आपूर्ति की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने पेयजल व स्वच्छता विभाग को निर्देश दिया कि जिले में पानी की किल्लत न हो. खराब चापाकलों की मरम्मत में तेजी लाने व पाइपलाइन के लीकेज को तुरंत ठीक करने को कहा. साथ ही आवश्यकता अनुसार टैंकर से जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.बिजली आपूर्ति को लेकर उन्होंने संबंधित विभाग को गर्मी के मौसम में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा. खराब ट्रांसफार्मरों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल बदलने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कंट्रोल रूम से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा. उन्होंने कहा कि बिजली व पानी जैसी मूलभूत सेवाओं में लापरवाही पाये जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जायेगी. समीक्षा के क्रम में सभी कनीय व सहायक अभियंताओं को अपने क्षेत्रों की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि भीषण गर्मी में आम लोगों को बिजली व पानी की समस्या से बचाना प्रशासन की प्राथमिकता है. सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया.

..रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, कहा

..श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में रेनबो दिवस मनाया गया

नियम में बदलाव के विरोध में लोको रनिंग स्टाफ का प्रदर्शन

यह भी पढ़ें >