पंचायतवार जलापूर्ति की स्थिति को जाना

पेयजल को लेकर बीडीओ ने की बैठक मांडू.पेयजल की किल्लत को दूर करने के लिए प्रखंड सभागार, मांडू में सोमवार को बीडीओ जयकुमार राम ने जनप्रतिनिधियों और पंचायत सेवकों के साथ बैठक की. उन्होंने मुखिया तथा पंचायत सेवकों से पंचायतवार जलापूर्ति का हाल जाना. उन्होंने कहा कि आपदा प्र्रबंधन के तहत पंचायतों में पानी की […]

पेयजल को लेकर बीडीओ ने की बैठक मांडू.पेयजल की किल्लत को दूर करने के लिए प्रखंड सभागार, मांडू में सोमवार को बीडीओ जयकुमार राम ने जनप्रतिनिधियों और पंचायत सेवकों के साथ बैठक की. उन्होंने मुखिया तथा पंचायत सेवकों से पंचायतवार जलापूर्ति का हाल जाना. उन्होंने कहा कि आपदा प्र्रबंधन के तहत पंचायतों में पानी की समस्या दूर की जायेगी. खराब चापानल की मरम्मत भी इसी योजना से करायी जायेगी. बैठक में आनंदमूर्ति, सुचांद महतो, प्रभुनाथ महतो, राजेंद्र सिन्हा, अरविंद कुमार, संतोष साहू, प्रदीप कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >