इदपारा व उसरा में मंडा पर्व संपन्न फोटो फाइल : 24 चितरपुर बी छऊ नृत्य कार्यक्रम का उद्घाटन करते दुलमी.दुलमी प्रखंड क्षेत्र के इदपारा व उसरा गांव में मंडा पर्व धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान शिवभक्तों ने उपवास रख कर तालाब में स्नान किया. रात में भक्त दंडवत व लोटन सेवा करते हुए शिवालय मंदिर पहुंचे. यहां भगवान शिव व मां पार्वती की पूजा -अर्चना की गयी. शनिवार रात छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि सह आजसू के जिला उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो व विशिष्ट अतिथि आजसू युवा मोरचा के दुलमी प्रखंड प्रभारी सुधीर कुमार मंगलेश थे. अतिथियों ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उदघाटन किया. इस दौरान मुख्य अतिथि श्री महतो ने कहा कि मंडा आस्था का पर्व है. यह पर्व भगवान शिव की होती है. इसकी भक्ति से हमें शक्ति मिलती है. विशिष्ट अतिथि श्री मंगलेश ने कहा कि मंडा पर्व से क्षेत्र में सुख शांति व समृद्ध आती है. छऊ नृत्य कार्यक्रम से ग्रामीणों को एक साथ मिल कर नृत्य का आनंद लेने का अवसर प्राप्त होता है. मौके पर गजेंद्र चौधरी, रंजीत कुमार, राहुल महतो, शिशु महतो, दिलीप सिन्हा, सन्नी सिन्हा, नरेश कुमार सिकंदर, अनिल, दीपक, बबलू, शैलेश चौधरी, संतोष, राजू आदि मौजूद थे.
आस्था का पर्व है मंडा : ब्रह्मदेव
इदपारा व उसरा में मंडा पर्व संपन्न फोटो फाइल : 24 चितरपुर बी छऊ नृत्य कार्यक्रम का उद्घाटन करते दुलमी.दुलमी प्रखंड क्षेत्र के इदपारा व उसरा गांव में मंडा पर्व धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान शिवभक्तों ने उपवास रख कर तालाब में स्नान किया. रात में भक्त दंडवत व लोटन सेवा करते हुए शिवालय […]
