फोटो फाइल : 24 चितरपुर ए शव के पास खड़े परिजनचितरपुर. रामगढ़-बोकारो मार्ग के मुरुबंदा के समीप सड़क दुर्घटना में सुरेंद्र पांडेय की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, चितरपुर जवाहर रोड निवासी सुरेंद्र पांडेय (72 वर्ष) मुरुबंदा हनुमान मंदिर से सुबह पूजा-अर्चना कर साइकिल से वापस घर लौट रहे थे. इस दौरान पीछे से आ रही कार के धक्के से वे सड़क पर गिर गये. ग्रामीणों की मदद से उन्हें मातृका सेवा सदन ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची (रिम्स) रेफर कर दिया गया. रिम्स जाने के दौरान रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. वे अपने पीछे पत्नी सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं. उधर, ग्रामीणों ने शोक व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन से मुआवजा की मांग की है.
दुर्घटना में एक की मौत, मुआवजा की मांग
फोटो फाइल : 24 चितरपुर ए शव के पास खड़े परिजनचितरपुर. रामगढ़-बोकारो मार्ग के मुरुबंदा के समीप सड़क दुर्घटना में सुरेंद्र पांडेय की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, चितरपुर जवाहर रोड निवासी सुरेंद्र पांडेय (72 वर्ष) मुरुबंदा हनुमान मंदिर से सुबह पूजा-अर्चना कर साइकिल से वापस घर लौट रहे थे. इस दौरान पीछे […]
