बलसगरा.श्रम प्रशिक्षण विभाग, हजारीबाग द्वारा प्रायोजित तथा पुनर्जागरण संस्था, हजारीबाग द्वारा आयोजित 25 दिवसीय सिलाई -कटाई प्रशिक्षण का शुभारंभ रविवार को रबोध पंचायत भवन में हुआ. मुख्य अतिथि पंचायत के मुखिया अघनु मांझी तथा परिवर्तन पदाधिकारी चुरचू पीके सिंह थे. संस्था के निदेशक मो एजाज ने बताया कि प्रशिक्षण में रबोध, हुवाग, बलसगरा व होन्हेमोढ़ा पंचायत के लगभग 70 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण के बाद उक्त महिलाओं को संस्था व विभाग द्वारा प्रमाण पत्र दिया जायेगा. मौके पर संस्था के कपिलदेव कुमार महतो, रामनाथ महतो, कपिलदेव शर्मा आदि मौजूद थे.
सिलाई -कटाई प्रशिक्षण का शुभारंभ
बलसगरा.श्रम प्रशिक्षण विभाग, हजारीबाग द्वारा प्रायोजित तथा पुनर्जागरण संस्था, हजारीबाग द्वारा आयोजित 25 दिवसीय सिलाई -कटाई प्रशिक्षण का शुभारंभ रविवार को रबोध पंचायत भवन में हुआ. मुख्य अतिथि पंचायत के मुखिया अघनु मांझी तथा परिवर्तन पदाधिकारी चुरचू पीके सिंह थे. संस्था के निदेशक मो एजाज ने बताया कि प्रशिक्षण में रबोध, हुवाग, बलसगरा व होन्हेमोढ़ा […]
