फोटो फाइल : 11 चितरपुर डी, जी छऊ नृत्य कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि एवं छऊ नृत्य करते कलाकारहोहद में मंडा पर्व संपन्नदुलमी. दुलमी प्रखंड क्षेत्र के होहद गांव में मंडा पर्व धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान शिव भक्तों ने दिन भर का उपवास रख कर रात्रि में लोटन सेवा व दंडवत देते हुए मंदिर पहुंचे. जहां भगवान शिव पार्वती की विधिवत पूजा – अर्चना की. तत्पश्चात रात्रि में छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि सह आजसू के जिला उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो व विशिष्ट अतिथि आजसू युवा मोरचा के दुलमी प्रखंड अध्यक्ष सुधीर कुमार मंगलेश थे. अतिथियों ने फीता काट कर इसका उद्घाटन किया. मुख्य अतिथि श्री महतो ने कहा कि भगवान शिव की भक्ति से ही लोगों को शक्ति मिलती है. इस पर्व में से क्षेत्र में सुख, शांति व समृद्धि आती है. विशिष्ट अतिथि श्री मंगलेश ने कहा कि मंडा आस्था का पर्व है. वहीं मंडा पर्व में छऊ नृत्य कार्यक्रम में लोगों को एकजुट होने का अवसर मिलता है. साथ ही अहले सुबह श्रद्धालुओं ने दहकते अंगारों पर नंगे पांव चल कर शिव भक्ति का परिचय दिया. मौके पर राजकिशोर महतो, ब्रजकिशोर महतो, महेश्वर महतो, खेतू, कोलेश्वर, कारदीप, लोकेश्वर, किलस महतो, प्रदीप महतो सहित कई मौजूद थे. २
... शिव की भक्ति से मिलती है शक्ति : बह्मदेव
फोटो फाइल : 11 चितरपुर डी, जी छऊ नृत्य कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि एवं छऊ नृत्य करते कलाकारहोहद में मंडा पर्व संपन्नदुलमी. दुलमी प्रखंड क्षेत्र के होहद गांव में मंडा पर्व धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान शिव भक्तों ने दिन भर का उपवास रख कर रात्रि में लोटन सेवा व दंडवत देते हुए […]
