फोटो फाइल : 11 चितरपुर ए, बी, सीशिवालय मंदिर में चुकेंद्र से पूछताछ करते लोग, सालको को मंडप लाया गया व दुलमी में प्रेमी युगल की शादी करातेचितरपुर / दुलमी. सोमवार को एक प्रेमी युगल को चितरपुर पटेल नगर के ग्रामीणों ने धर दबोचा. जानकारी के अनुसार भैपुर निवासी बारु महतो के पुत्री सालको कुमारी व हुप्पू निवासी चुकेंद्र महतो के बीच पिछले एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस बीच परिजनों द्वारा इन दोनों की शादी भी तय की गयी. युवक के परिजन कुछ माह बाद शादी करने की बात कर रहे थे. इस बीच सोमवार को सालको अपने जीजाजी के घर चितरपुर पटेल नगर में थी. जहां चुकेंद्र को फोन कर वह मिलने के लिए बुलायी. इस बीच ग्रामीणों ने युवक, युवती को धर दबोचा. तत्पश्चात युवक दोनों की शिवालय मंदिर चितरपुर में चेतन पंडित द्वारा हिंदू रीति-रिवाज से शादी करा दी गयी. मौके पर खिलेश्वर लहेरी, भानु प्रकाश महतो, दिनेश महतो, नदूल, बंधु चौधरी, बचन प्रजापति, राकेश कुमार, अजय कुमार, मिथुन लहेरी सहित बड़ी संख्या में महिला – पुरुष मौजूद थे. दुलमी में भी हुई प्रेमी युगल की शादी दुलमी प्रखंड क्षेत्र के मदगी गांव में भी एक प्रेमी युगल को रंगे हाथ ग्रामीणों ने पकड़ा. बताया जाता है कि कोया निवासी लगनु महतो के पुत्र राम दयाल महतो व मदगी निवासी बासुदेव महतो की पुत्री आशा कुमारी के बीच पिछले कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस बीच प्रेमी युगल को ग्रामीणों द्वारा धर दबोचा गया और दोनों की हिंदू रीति-रिवाज से शादी करा दी गयी. मौके पर मुखिया महेश्वर महतो, मुखिया जलेश्वर महतो, आजसू युवा मोरचा के प्रखंड अध्यक्ष सुधीर कुमार मंगलेश, जयनंदन, ब्रजकिशोर, जमुना, दिनेश चौधरी सहित कई मौजूद थे.
... दो प्रेमी युगल की शादी करायी ग्रामीणों ने
फोटो फाइल : 11 चितरपुर ए, बी, सीशिवालय मंदिर में चुकेंद्र से पूछताछ करते लोग, सालको को मंडप लाया गया व दुलमी में प्रेमी युगल की शादी करातेचितरपुर / दुलमी. सोमवार को एक प्रेमी युगल को चितरपुर पटेल नगर के ग्रामीणों ने धर दबोचा. जानकारी के अनुसार भैपुर निवासी बारु महतो के पुत्री सालको कुमारी […]
