....केरोसिन का उठाव नहीं, लाभुक परेशान

मांडू. कुजू पेट्रोल सप्लाई कंपनी थोक विक्रेता द्वारा केरोसिन उठाव नहीं करने से प्रखंड की 41 पंचायत के करीब 14 हजार लाभुक को केरोसिन नहीं मिल रहा है. थोक विक्रेता द्वारा 48 हजार लीटर तेल का उठाव अपै्रल माह में नहीं किया गया. इस संबंध में प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी शंभु हाजारा ने बताया कि […]

मांडू. कुजू पेट्रोल सप्लाई कंपनी थोक विक्रेता द्वारा केरोसिन उठाव नहीं करने से प्रखंड की 41 पंचायत के करीब 14 हजार लाभुक को केरोसिन नहीं मिल रहा है. थोक विक्रेता द्वारा 48 हजार लीटर तेल का उठाव अपै्रल माह में नहीं किया गया. इस संबंध में प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी शंभु हाजारा ने बताया कि थोक विक्रता द्वारा 30 अपै्रल तक तेल का उठाव करना था. लेकिन तेल का उठाव नहीं किया गया. इसके कारण केरोसिन वापस हो गया. इस संबंध में मेरे द्वारा दो मई को जिला उपायुक्त को सूचना दी गयी. जिस पर उपायुक्त ने नौ मई को पत्र प्रेषित कर थोक विक्रेता से स्पष्टीकरण पूछते हुए दो दिन के अंदर जवाब मांगा है. एमओ ने बताया कि थोक विक्रेता के पास तेल के भंडारण की भी जगह नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >