केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

केवि भुरकुंडा को खुलवाने की मांग रामगढ़.भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के झारखंड प्रदेश संयोजक डॉ संजय सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल में सुमन सिंह व भोला कुशवाहा शामिल थे. मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने भुरकुंडा के केंद्रीय विद्यालय का मामला रखा. […]

केवि भुरकुंडा को खुलवाने की मांग रामगढ़.भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के झारखंड प्रदेश संयोजक डॉ संजय सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल में सुमन सिंह व भोला कुशवाहा शामिल थे. मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने भुरकुंडा के केंद्रीय विद्यालय का मामला रखा. केंद्रीय विद्यालय को पुन: भुरकुंडा में खुलवाने की पहल करने की मांग की. केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय भुरकुंडा के लिए जयंत सिन्हा ने भी प्रयास किया है. शीघ्र ही इस मामले में कदम उठाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >