सम्मेलन कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय

फोटो 10गिद्दी2-बैठक में उपस्थित मासस के लोग गिद्दी(हजारीबाग). मासस की डाड़ी प्रखंड स्तरीय बैठक रविवार को गिद्दी सी वाशरी कॉलोनी में हुई. इसकी अध्यक्षता उमेश राम ने की. बैठक में बताया गया कि 13-14 मई को पार्टी का केंद्रीय सम्मेलन बोकारो में आयोजित किया गया है. सम्मेलन में डाड़ी प्रखंड से मासस सदस्यों की भागीदारी […]

फोटो 10गिद्दी2-बैठक में उपस्थित मासस के लोग गिद्दी(हजारीबाग). मासस की डाड़ी प्रखंड स्तरीय बैठक रविवार को गिद्दी सी वाशरी कॉलोनी में हुई. इसकी अध्यक्षता उमेश राम ने की. बैठक में बताया गया कि 13-14 मई को पार्टी का केंद्रीय सम्मेलन बोकारो में आयोजित किया गया है. सम्मेलन में डाड़ी प्रखंड से मासस सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित की गयी. बैठक में बताया गया कि पार्टी का डाड़ी प्रखंड सम्मेलन 26 मई को गिद्दी में किया जायेगा. इसे सफल बनाने पर चर्चा की गयी. बैठक में कहा गया कि रैलीगढ़ा लोकल सेल पिछले कई दिनों से बंद है. लोकल सेल चालू कराने की मांग को लेकर 18 मई को रैलीगढ़ा परियोजना कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया जायेगा. बैठक में देवचंद महतो, राजेंद्र गोप, सैनाथ गंझू, लोदो मुंडा, आरडी मांझी, बहादुर बेदिया, अमृत राणा, कैलाश महतो, तूफानी राम, तुलसी दास मांझी, हरि प्रसाद, मनीष, वासुदेव, चमन, सुनील गंझू, आशीष करमाली, सोमरलाल बेदिया आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >