10बीएचयू-2-बैठक में पहुंचे लोग.फ्लैग-मासस की बैठक, कई हुए पार्टी में शामिल.भुरकुंडा. मार्क्सवादी समन्वय समिति पतरातू प्रखंड कमेटी की बैठक रविवार को रिवर साइड स्थित रेस्ट हाउस में हुई. बैठक में कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की. बैठक में पार्टी के केंद्रीय नेता मिथिलेश सिंह ने सभी का स्वागत किया. बैठक में उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी मजदूरों व क्षेत्र की समस्याओं को लेकर हमेशा आंदोलनरत रही है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अच्छे दिनों का सपना दिखा कर जनता को गुमराह किया है. भूमि अधिग्रहण बिल किसान विरोधी है. इसका हर स्तर पर विरोध होना चाहिए. जिला कमेटी सदस्य अर्जुन सिंह ने कि जिला के विभिन्न समस्याओं को लेकर जल्द ही आंदोलन शुरू किया जायेगा. पार्टी में शामिल होनेवालों में मनोज करमाली, सिकंदर कुमार, उमेश प्रसाद, दीप कुमार, सूरज करमाली, संजय करमाली, राजू कुमार, सुभाष करमाली, संतोष कुमार, किशन कुमार, लालू कुमार, अनुज कुमार, बलराम नायक, विकास कुमार, सोनू कुमार आदि शामिल हैं. इस अवसर पर संजय शर्मा, निरंजन कुमार, नरेश नायक, किशोर नायक, विशाल कुमार, बैजु कुमार, राजू करमाली, बसंत कुमार, देवनारायण, समीर, रंजन कुमार, अमर कुमार, रवि कुमार, राजू करमाली, सुनील कुमार आदि उपस्थित थे.
लीड) किसान विरोधी है भूमि अधिग्रहण बिल : मिथिलेश
10बीएचयू-2-बैठक में पहुंचे लोग.फ्लैग-मासस की बैठक, कई हुए पार्टी में शामिल.भुरकुंडा. मार्क्सवादी समन्वय समिति पतरातू प्रखंड कमेटी की बैठक रविवार को रिवर साइड स्थित रेस्ट हाउस में हुई. बैठक में कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की. बैठक में पार्टी के केंद्रीय नेता मिथिलेश सिंह ने सभी का स्वागत किया. बैठक में उन्होंने […]
