हेडिंग-मंत्री को आवेदन देने का निर्णय कुजू. पेयजल की समस्या को लेकर रविवार को रउता के ग्रामीणों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता सुकेश्वर मुंडा ने की. संचालन संजय रजवान ने किया. बैठक में आजसू जिला उपाध्यक्ष नरेश प्रसाद साहू व जिला संगठन सचिव गुड्डू सिंह उपस्थित थे. बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि यहां करीब 2500 की आबादी है. लोगों के लिए पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है. इसके कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने कहा कि विभाग द्वारा पांच चापानल लगाये गये हैं. इसमें तीन बेकार है. दो चापानल का जलस्तर नीचे चला गया है. इसके कारण ग्रामीणों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने नेताओं से पेयजल मुहैया कराने की बात कही. नेताओं ने ग्रामीणों के सहयोग से आवेदन बना कर उसे पेयजल स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी को सौंपने का निर्णय लिया. बैठक में विक्की रजवार, लक्ष्मण रजवार, तेजनारायण रजवार, युगेश मुंडा, सुखदेव करमाली, शिवा रजवार, विजय महतो, हीरा रजवार, मंटू साव, मिथिलेश साव, सतीश रजवार, प्रेम रजवार आदि उपस्थित थे.
फ्लैग-पेयजल की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने की बैठक
हेडिंग-मंत्री को आवेदन देने का निर्णय कुजू. पेयजल की समस्या को लेकर रविवार को रउता के ग्रामीणों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता सुकेश्वर मुंडा ने की. संचालन संजय रजवान ने किया. बैठक में आजसू जिला उपाध्यक्ष नरेश प्रसाद साहू व जिला संगठन सचिव गुड्डू सिंह उपस्थित थे. बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि यहां करीब […]
