अध्यक्ष राजेश व सचिव बने संदीप

मंडा 18 को, कमेटी गठित फोटो फाइल 9आर-ई-बैठक में शामिल लोग.रामगढ़. कैथा महादेव मंदिर के प्रांगण में शनिवार को ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता सुदर्शन महतो ने की. बैठक में मंडा पर्व धूमधाम से मनाने पर चर्चा हुई. निर्णय लिया गया कि 18 मई को कैथा में मंडा धूमधाम से मनाया जायेगा. बैठक […]

मंडा 18 को, कमेटी गठित फोटो फाइल 9आर-ई-बैठक में शामिल लोग.रामगढ़. कैथा महादेव मंदिर के प्रांगण में शनिवार को ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता सुदर्शन महतो ने की. बैठक में मंडा पर्व धूमधाम से मनाने पर चर्चा हुई. निर्णय लिया गया कि 18 मई को कैथा में मंडा धूमधाम से मनाया जायेगा. बैठक में मंडा पर्व धूमधाम से मनाने को लेकर कमेटी का गठन किया गया. इसमें आजसू छात्र संघ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार महतो को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया. सचिव संदीप कुमार महतो, कोषाध्यक्ष देवधारी महतो, सह-कोषाध्यक्ष संदीप महतो, उपाध्यक्ष मूनीनाथ महतो, सह-सचिव योगेंद्र महतो व संरक्षक सुदर्शन महतो को बनाया गया. 31 सदस्यीय कार्यकारिणी कमेटी का गठन किया गया. मौके पर गणेश महतो, किस्टो महतो, संजय करमाली, सीताराम महतो, सुरेश कुमार दास, हेमलाल महतो, रूपलाल महतो, हुकुमनाथ महतो, बालदेव महतो, बहाली ओहदार, तुलसा पहान, गुलहान महतो, मंतोष महतो, कौलेश्वर महतो, लोकनाथ महतो, पंचम महतो, सौरभ सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >