चितरपुर : चितरपुर क्षेत्र में तीन दिन से पेयजलापूर्ति ठप है. एक ओर लोग भीषण गरमी से त्राहि-त्राहि कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पेयजल नहीं मिलने पर पानी-पानी हो रहे हैं. बताया जाता है कि भैरवी नदी से पाइपलाइन के माध्यम से चितरपुर के पानी टंकी में पानी भेजा जाता है.
जहां फिल्टर कर मायल, चितरपुर, सोंढ़, मारंगमरचा सहित कई जगहों पर पानी की आपूर्ति की जाती है. लेकिन भैरवी नदी पर एक मशीन में फॉल्ट होने के कारण पेयजलापूर्ति बंद है. दूषित पानी की सप्लाइ भैरवी नदी में जहां से पानी की सप्लाइ की जाती है, उसी के ईद-गिर्द वाहनों को धोने का काम किया जा रहा है. जिस कारण पानी प्रदूषित हो रही है और उसी पानी की सप्लाइ कर दी जा रही है. इस प्रदूषित पानी के सेवन से बीमारी होने की आशंका है. लोगों ने नदी में वाहनों को धोने पर रोक लगाने की मांग की है.
