क्वार्टर पर कब्जा करने का आरोप

रजरप्पा.रजरप्पा प्रोजेक्ट में कार्यरत मजदूर सुरेश मांझी ने महाप्रबंधक को आवेदन देकर क्वार्टर पर कब्जा करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि रजरप्पा प्रोजेक्ट के टाइप टू क्वार्टर नंबर 275 इपीजीएच मजदूर सुरेश मांझी के नाम पर आवंटित है. इस क्वार्टर में अवैध तरीके से एक होटल मालिक ने चहारदीवारी तोड़ कर क्वार्टर […]

रजरप्पा.रजरप्पा प्रोजेक्ट में कार्यरत मजदूर सुरेश मांझी ने महाप्रबंधक को आवेदन देकर क्वार्टर पर कब्जा करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि रजरप्पा प्रोजेक्ट के टाइप टू क्वार्टर नंबर 275 इपीजीएच मजदूर सुरेश मांझी के नाम पर आवंटित है. इस क्वार्टर में अवैध तरीके से एक होटल मालिक ने चहारदीवारी तोड़ कर क्वार्टर में कब्जा कर लिया है. श्री मांझी ने कहा है कि क्वार्टर में रखे कलर टीवी व कूलर भी गायब कर दिया गया है. घटना की जानकारी रजरप्पा पुलिस को भी दी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >