युवा कांग्रेस पार्टी की बैठक भुरकुंडा. युवा कांग्रेस पार्टी की बैठक लबगा पंचायत स्थित पंचबहिनी मंदिर प्रांगण में विजय उरांव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में लोकसभा क्षेत्र के पार्टी महासचिव अमर कुमार यादव ने कहा कि एनटीपीसी को विस्थापितों को शत -प्रतिशत मुआवजा देना होगा. कहा कि विस्थापितों को उनका अधिकार दिलाने के लिए पीटीपीएस के जीएम का घेराव करने के बाद मांग पत्र सौंपा गया था. श्री कुमार ने कहा कि अगर विस्थापितों को शुद्ध, पानी, बिजली, सड़क, एंबुलेंस आदि की सुविधा नहीं मिली, तो पुन: पार्टी द्वारा आंदोलन किया जायेगा. उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रतिनिधि विद्युत बोर्ड के सीएमडी से मिल कर समस्याओं को उनके समक्ष रखेंगे. उन्होंने कहा कि 24 गांव के सभी विस्थापितों को एनटीपीसी द्वारा रोजगार उपलब्ध कराया जाये. बताया कि उक्त मुद्दों पर 12 मई को गेगदा गांव से जागरूकता अभियान की शुरुआत की जायेगी. बैठक में मनोज मुंडा, लखन मुंडा, शिव प्रसाद मुंडा, प्रभात यादव, योगेंद्र खरवार, कृष्णा यादव, विकास उरांव, प्रदीप मुंडा, विमल मुंडा, नितेश यादव, हेमंत यादव, राजेश साव, सुरेश यादव, विकास उरांव, अनिल साव, देवनाथ, पिंटू उरांव, रूपेश यादव, धर्मेंद्र महतो, सन्नी यादव, पारसनाथ आदि उपस्थित थे.
एनटीपीसी से शत -प्रतिशत मुआवजा की मांग
युवा कांग्रेस पार्टी की बैठक भुरकुंडा. युवा कांग्रेस पार्टी की बैठक लबगा पंचायत स्थित पंचबहिनी मंदिर प्रांगण में विजय उरांव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में लोकसभा क्षेत्र के पार्टी महासचिव अमर कुमार यादव ने कहा कि एनटीपीसी को विस्थापितों को शत -प्रतिशत मुआवजा देना होगा. कहा कि विस्थापितों को उनका अधिकार दिलाने के लिए […]
