जमीन दावेदारी को लेकर हुई थी मारपीट कुजू.सीसीएल द्वारा पिंडरा में अधिग्रहित भूमि मापी के दौरान हुई मारपीट की घटना के बाद शनिवार को दोनों पक्षों ने कुजू ओपी में मामला दर्ज कराया. दर्ज मामले में प्रथम पक्ष हुवाग निवासी अमरली मियां ने कहा है कि भूमि मापी के दौरान वे और उनके परिवार के सदस्य खड़े थे. इसी दौरान गांव के ही सेराज मियां के साथ अन्य लोग आ गया. बेवजह लाठी -डंडे से मारपीट करने लगे. इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. उनके द्वारा रुपये भी छिन लिये गये. इधर, द्वितीय पक्ष सेराज मियां ने भी अमरली मियां व उनके परिवार वालों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. इसमें कहा गया है कि उनके परिवारवालों पर लाठी डंडे से मारपीट की गयी. मारपीट के बाद गंभीर रूप से घायल फिरोज अंसारी व रहमुल अंसारी को पुलिस ने इलाज के लिए रेफ रल अस्पताल टूटी झरना भेजा था. प्राथमिक उपचार के बाद उक्त दोनों घायलों को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया था. जहां उनकी स्थित गंभीर बतायी जा रही है.
मारपीट के बाद दो पक्षों में मामला दर्ज
जमीन दावेदारी को लेकर हुई थी मारपीट कुजू.सीसीएल द्वारा पिंडरा में अधिग्रहित भूमि मापी के दौरान हुई मारपीट की घटना के बाद शनिवार को दोनों पक्षों ने कुजू ओपी में मामला दर्ज कराया. दर्ज मामले में प्रथम पक्ष हुवाग निवासी अमरली मियां ने कहा है कि भूमि मापी के दौरान वे और उनके परिवार के […]
