मजदूर संगठन समिति की बैठकगिद्दी(हजारीबाग). मजदूर संगठन समिति की बैठक इम्तियाज अंसारी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बताया गया कि गिद्दी सी स्थित डीएलएफ प्लांट में 100 से अधिक मजदूर वर्ष 1999 से कार्यरत हैं, लेकिन पिछले तीन माह से मजदूरों को वेतन नहीं मिला है. इस वजह से उनके समक्ष आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गयी है. मजदूरों ने फैक्टरी प्रबंधन से अविलंब बकाये वेतन के भुगतान कराने की मांग की है. बैठक में बताया गया कि कारखाना निरीक्षक झारखंड सरकार, अनुमंडल पदाधिकारी हजारीबाग व रामगढ़ तथा उप श्रमायुक्त हजारीबाग को इससे संबंधित लिखित शिकायत पत्र भेजी जा रही है. बैठक में रंजन कुमार, शमीम अंसारी, जगदीश राम, सरफुल रजा, शाहीद रजा, टिकेश्वर महतो, भुनेश्वर महतो, खेमलाल महतो, नुनुचंद राम, आवेश अंसारी आदि उपस्थित थे.
बकाया वेतन भुगतान कराने की मांग
मजदूर संगठन समिति की बैठकगिद्दी(हजारीबाग). मजदूर संगठन समिति की बैठक इम्तियाज अंसारी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बताया गया कि गिद्दी सी स्थित डीएलएफ प्लांट में 100 से अधिक मजदूर वर्ष 1999 से कार्यरत हैं, लेकिन पिछले तीन माह से मजदूरों को वेतन नहीं मिला है. इस वजह से उनके समक्ष आर्थिक समस्या उत्पन्न […]
