Ramgarh News: 21 बच्चों को मिली साइकिल, आखिर किसने बढ़ाया उनके सपनों का पहिया

रामगढ़ के बड़गांव विद्यालय में 21 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्कूल प्रबंधन ने साइकिलें भेंट कीं। टीएसएफ घाटोटांड़ और इस्कॉन माइनिंग कंपनी के सहयोग से यह पहल की गई, जिससे दूर-दराज से आने वाले बच्चों को स्कूल आने-जाने में काफी सुविधा होगी।

रामगढ़ से डॉ सल्लाउद्दीन की रिपोर्ट

चैनपुर. आदर्श मध्य सह उच्च विद्यालय बड़गांव में शनिवार को स्कूली बच्चों के बीच साइकिल का वितरण का आयोजन किया गया. मौके पर कक्षा छह से कक्षा दस तक के 21 बच्चों को साइकिल दिया गया. यह साइकिल टीएसएफ घाटोटांड़ के सहयोग से इस्कॉन माइनिंग कंपनी द्वारा उपलब्ध कराया गया है.

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने सहयोग के लिए टीएसएफ घाटोटांड़ और इस्कॉन माइनिंग कंपनी के प्रति आभार व्यक्त किया. मौके पर विद्यालय सचिव अनिल प्रसाद ने कहा कि साइकिल मिलने से दूर-दराज से आने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में काफी सुविधा होगी.

मौके पर विद्यालय के सचिव अनिल प्रसाद, कोषाध्यक्ष रामप्रसाद महतो, सह सचिव राजेश प्रसाद, सदस्य महावीर महतो ,रघुनाथ महतो, प्रधानाध्यापक सुमेश्वर महतो, सनोज कुमार पांडेय, शंकर प्रसाद, भास्कर महतो, यदुवंशी, सुमन देवी, सीमा देवी, रूपा देवी, रितेश कुमार सहित कई अभिभावक उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ में माध्यमिक शिक्षा निदेशक व संयुक्त सचिव ने तीन पीएम श्री स्कूलों का किया निरीक्षण, शैक्षणिक व्यवस्था का लिया जायजा

ये भी पढ़ें: Jharkhand Teacher Recruitment 2016: प्रार्थियों को दावा पेश करने का अंतिम मौका, 12 सितंबर को होगी सुनवाई


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अपूर्व कुमार शुक्ला

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >