साख समिति को लेकर 40 ने भरा परचा

18बीएचयू-14-परचा जांच करते सहकारिता पदाधिकारी.नयानगर (बरकाकाना).सीसीएल साख सहयोग समिति बरकाकाना में मंगलवार को चुनावों को लेकर परचा दाखिल किया गया़ इसमें विभिन्न पदों के लिए कुल 40 लोगों ने परचा दाखिल किया़ जिसमें अवैतनिक सचिव के लिये एक पद, कोषाध्यक्ष के लिए एक पद, सामान्य सदस्य के लिए पांच पद, महिला आरक्षित के एक पद, […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 18, 2014 9:02 PM

18बीएचयू-14-परचा जांच करते सहकारिता पदाधिकारी.नयानगर (बरकाकाना).सीसीएल साख सहयोग समिति बरकाकाना में मंगलवार को चुनावों को लेकर परचा दाखिल किया गया़ इसमें विभिन्न पदों के लिए कुल 40 लोगों ने परचा दाखिल किया़ जिसमें अवैतनिक सचिव के लिये एक पद, कोषाध्यक्ष के लिए एक पद, सामान्य सदस्य के लिए पांच पद, महिला आरक्षित के एक पद, एसटी व एससी सदस्य के एक-एक पद के लिए नामांकन किया गया़ इस दौरान बतौर पर्यवेक्षक सहकारिता प्रसार पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी देवेंद्र नाथ पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित थे़ उक्त चुनाव में अवैतनिक सचिव पद के एक पद के लिए उदय प्रताप सिंह, खिरोधर महतो, तुलेश्वर महतो, मदन प्रसाद, महेंद्र कुमार राणा, लालमोहन गंझू, संजय कुमार शर्मा ने परचा दाखिल किया़ अवैतनिक कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए टुकु दास, संतोष कुमार आर, सरजू महतो, हरिकांत सिंह ने परचा दाखिल किया़ महिला सुरक्षित सदस्य के लिए सुलैना देवी, सोमरी देवी, मंजु देवी, चंदवा देवी ने पर्चा दाखिल किया़ सुरक्षित सदस्य के लिये दीपक पासवान, प्रदीप राम, बलदेव राम, कृष्णा, राम स्वरूप रविदास, शिव कुमार पासवान, आनंद उरांव, गयानंद कुमार ने परचा दाखिल किया़ सामान्य सदस्य की श्रेणी में अकबर हुसैन, अनंतलाल महतो, आरके महतो, करमा उरांव, कैलाश कुमार, क्युम खान, पंकज कुमार सिंह, भरत कुमार विश्वकर्मा, भीम महतो, मनोज बारा, मेघनाथ मुंडा, रामलाल, लोकेश्वर व हरिप्रसाद साव ने परचा दाखिल किया़ एक परचा रद्द : परचा दाखिल करने के बाद सहकारिता प्रसार पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी देवेंद्र नाथ पांडेय ने जमा पत्रों की जांच की़ इसमें अवैतनिक सचिव पद के लिए नामांकन किये उम्मीदवार लालमोहन गंझू के पत्र में खामी को देखते हुए इसे खारिज कर दिया गया.