मारपीट व छिनतई का लगाया आरोप
गिद्दी(हजारीबाग). बड़काचुंबा उच्च रिंगा की एक महिला ने गांव के कुछ महिलाओं व पुरुषों पर मारपीट व छिनतई करने का आरोप लगाया है. महिला सीता देवी ने इसकी लिखित शिकायत गिद्दी पुलिस से की है. घटना के संबंध में महिला सीता देवी ने बताया कि 20 अक्तूबर को सुबह अपने बच्चों को स्कूल छोड़ कर […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
October 24, 2014 11:02 PM
गिद्दी(हजारीबाग). बड़काचुंबा उच्च रिंगा की एक महिला ने गांव के कुछ महिलाओं व पुरुषों पर मारपीट व छिनतई करने का आरोप लगाया है. महिला सीता देवी ने इसकी लिखित शिकायत गिद्दी पुलिस से की है. घटना के संबंध में महिला सीता देवी ने बताया कि 20 अक्तूबर को सुबह अपने बच्चों को स्कूल छोड़ कर घर वापस लौट रही थी. इसी बीच गांव के सुनीता देवी, जीरवा देवी, कुंती देवी, यशोदा देवी, अनिल कुमार, करम महतो, मिठू महतो, शंकर महतो ने हमारे साथ मारपीट करते हुए अनिल कुमार के घर ले गये. उसके घर के एक कमरे बंद कर हमें नंगा कर पिटाई की. इस दौरान करम महतो ने मेरे सोने की चेन व 525 रुपये छिन लिया. उसने कहा है कि किसी तरह मैंने वहां से जान बचा कर भागने की कोशिश की, लेकिन थाना आने के क्रम में गिद्दी दुर्गा मंडप के नजदीक उनलोगों ने हमें पकड़ कर वापस मेरे घर के पास छोड़ दिया.
...
ये भी पढ़ें...
January 16, 2026 10:25 PM
January 16, 2026 10:24 PM
January 16, 2026 10:23 PM
January 16, 2026 10:15 PM
January 16, 2026 10:14 PM
January 16, 2026 10:13 PM
January 16, 2026 10:12 PM
January 16, 2026 10:11 PM
January 16, 2026 10:10 PM
January 16, 2026 10:08 PM
