3बीएचयू-12-मंच पर उपस्थित अतिथि.पाली में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन 360 महिलाओं ने थामा पार्टी का दामन मंत्री ने दिया समस्याओं के समाधान का आश्वासन कंप्यूटर सेंटर खोलने व एंबुलेंस की घोषणाभदानीनगर. कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को पाली गांव में कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया. इसकी अध्यक्षता पाली पंचायत अध्यक्ष कलाम अंसारी ने की. संचालन मनोज सिंह ने किया. समारोह का उदघाटन मुख्य अतिथि मंत्री योगेंद्र साव व विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी ने किया. सम्मेलन में प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में अरमादाग, खपिया, जुमरा, जोबो, कोड़ी, पाली, बारीडीह, सांकी, सुद्दी आदि गांव की 360 महिलाओं ने कांग्रेस का दामन थामा. शामिल होने वाली महिलाओं में किशोरी मंडल, रीता कुमारी, सारो, शांति देवी, एस देवी, सीता देवी, मीना देवी, संजु देवी, सविता देवी, सुनीता देवी, शीला, सीतामनी, प्रतिमा, सीमा, मिल्को, ज्योति, अमिता, सुलतो आदि प्रमुख हैं. सम्मेलन में मंत्री श्री साव ने कहा कि देश आजाद होने के बाद राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस ने ही हमेशा स्थायी सरकार दी है. कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता एकजुट हैं. यही पार्टी की शक्ति है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आ ान किया. जिला अध्यक्ष श्री बेदी ने सोनिया गांधी के हाथों को मजबूत करने का आ ान किया. सम्मेलन को राजकिशोर पांडेय, संतोष साव, असगर अली, कविता देवी, गायत्री देवी, सुदामा सिंह, भुवनेश्वर बेदिया, संतेश्वर सिंह, चंद्रदेव करमाली, राजेंद्र राम, अवधेश पांडेय, रामाकांत दुबे, भुवनेश्वर बेदिया, बारीक अंसारी, राकेश शर्मा, सुमेश्वर बेदिया ने भी संबोधित किया. ग्रामीणों की समस्या सुनी : मंत्री योगेंद्र साव ने सम्मेलन के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं. समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया. उन्होंने पाली सहित आसपास गांवों के लिए कृषि यांत्रिक बैंक खोलने, महिला कंप्यूटर सेंटर खोलने सहित एंबुलेंस उपलब्ध कराने की घोषणा की. ग्रामीणों ने खपिया गांव में बेहरा तालाब का गहरीकरण, शीशा नदी के आसपास नाली का निर्माण कराने, श्मशान शेड का निर्माण व वट सावित्री पूजन के लिए चबूतरा निर्माण की भी मांग की. इस पर मंत्री ने सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया.
8 लीड) ओके.....कांग्रेस ही दे सकती है स्थायी सरकार : योगेंद्र
3बीएचयू-12-मंच पर उपस्थित अतिथि.पाली में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन 360 महिलाओं ने थामा पार्टी का दामन मंत्री ने दिया समस्याओं के समाधान का आश्वासन कंप्यूटर सेंटर खोलने व एंबुलेंस की घोषणाभदानीनगर. कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को पाली गांव में कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया. इसकी अध्यक्षता पाली पंचायत अध्यक्ष कलाम अंसारी ने की. संचालन […]
