बैठक में महिला एकजुटता पर बल

3बीएचयू-11-बैठक में उपस्थित महिलाएं व अन्य.भदानीनगर.पटेल नगर पंचायत के करमाली टोला में बुधवार को स्थानीय महिलाओं की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता श्रीनाथ करमाली ने की. संचालन विक्रम करमाली ने किया. मौके पर महिलाओं की एकजुटता पर बल देते हुए कहा गया कि संगठित रहने से ही सरकारी योजना का लाभ व महिला स्वरोजगार पाया जा […]

3बीएचयू-11-बैठक में उपस्थित महिलाएं व अन्य.भदानीनगर.पटेल नगर पंचायत के करमाली टोला में बुधवार को स्थानीय महिलाओं की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता श्रीनाथ करमाली ने की. संचालन विक्रम करमाली ने किया. मौके पर महिलाओं की एकजुटता पर बल देते हुए कहा गया कि संगठित रहने से ही सरकारी योजना का लाभ व महिला स्वरोजगार पाया जा सकता है. यहां एक तिहाई बीपीएल कार्डधारी परिवार तो हैं, लेकिन पंचायत स्तर पर इन्हें कोई लाभ नहीं मिला. मौके पर महिला विकास एकता समिति का गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष सुनीता देवी, सचिव गीता देवी, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी देवी, संगठन मंत्री लक्ष्मी चुनी गयी. बैठक में अर्जुन करमाली, मंजु देवी, मूर्ति देवी, लालो देवी, शीला देवी, उत्तरावती देवी, कुनू देवी, टुकेश्वरी देवी, उर्मिला, सरिता, शकुंतला, रिंकी, रत्नी देवी, रीना करमाली, सोनी करमाली, कोहिला देवी, सुभाषो देवी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >