जघन्य अपराध में जुड़े लोगों का सामाजिक बहिष्कार करें

रामगढ़ : राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार के डाॅ योगेंद्र पासवान ने शनिवार को रामगढ़ जिले का दौरा किया. अपने दौरे के क्रम में उन्होंने छह फरवरी को मांडू प्रखंड अंतर्गत कुजू ओपी के केदला ग्राम में हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले के आलोक में पीड़ित परिवार से मुलाकात की. उन्होंने पीड़ित परिवार के […]

रामगढ़ : राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार के डाॅ योगेंद्र पासवान ने शनिवार को रामगढ़ जिले का दौरा किया. अपने दौरे के क्रम में उन्होंने छह फरवरी को मांडू प्रखंड अंतर्गत कुजू ओपी के केदला ग्राम में हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले के आलोक में पीड़ित परिवार से मुलाकात की. उन्होंने पीड़ित परिवार के सभी सदस्यों से कहा कि इस दुख की घड़ी में आयोग व जिला प्रशासन उनके साथ खड़ा है.

आयोग और जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सरकार द्वारा आपको जो भी मुआवजे की राशि या अन्य सुविधा दी जानी है वह जल्द से जल्द मिले. डॉ पासवान ने मीडिया के माध्यम से लोगों से अपील की कि वे इस तरह के जघन्य अपराध में जुड़े लोगों का सामाजिक बहिष्कार भी करें ताकि समाज में इस तरह के मामलों के खिलाफ एक कड़ा संदेश जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >