इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम से लैस होगा पतरातू रेलवे यार्ड

17 जनवरी से 22 जनवरी तक पतरातू -भुरकुंडा रूट पर होगा स्थापित सिस्टम पतरातू : पतरातू स्टेशन से जुड़े पतरातू रेलवे यार्ड अब इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम से लैस होगा. जानकारी के अनुसार, इस सिस्टम के डेवलप होने से पतरातू रेल क्षेत्र में ट्रेन हादसों को काफी हद तक रोका जा सकता है. ट्रेनों की सुरक्षा […]

17 जनवरी से 22 जनवरी तक पतरातू -भुरकुंडा रूट पर होगा स्थापित सिस्टम

पतरातू : पतरातू स्टेशन से जुड़े पतरातू रेलवे यार्ड अब इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम से लैस होगा. जानकारी के अनुसार, इस सिस्टम के डेवलप होने से पतरातू रेल क्षेत्र में ट्रेन हादसों को काफी हद तक रोका जा सकता है.
ट्रेनों की सुरक्षा भी पहले से काफी पुख्ता हो जायेगी. इस व्यवस्था के तहत यार्ड में जितनी भी रेल पटरी है, उन पर होने वाली गतिविधियों को इस सिस्टम के लिए पतरातू सीवाइएम केबिन के बगल में बने कंट्रोल रूम में बैठ कर आसानी से देखा जा सकता है.
बताया जाता है कि पतरातू रेलवे स्टेशन के 104 मैनुअल लॉकिंग सिस्टम को इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम में बदला जायेगा. अब सभी स्टेशन मास्टर व प्वाइंट मैन कंट्रोल पैनल रूम में बैठ कर ट्रेनों की लाइन को बदलेंगे. केबिन में लगे डिस्पले के माध्यम से ट्रेन की रूट की जानकारी मिलेगी.
धनबाद मंडल के एसएसइ (सिग्नल) बी इस्लाम ने बताया कि 17 जनवरी से धनबाद मंडल रेल प्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा की देखरेख में उक्त सिस्टम को लगाया जायेगा. बुधवार को पैनल रूम का निरीक्षण एडीआरएम बरकाकाना एससी चौधरी ने किया. मौके पर केके प्रसाद, आरएन चौधरी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >