पोटंगा में जलापूर्ति पाइप लाइन का शिलान्यास

उरीमारी : पोटंगा पंचायत में मंगलवार को जलापूर्ति योजना का शिलान्यास मुखिया पारो देवी ने किया. बताया गया कि सरकारी योजना के तहत स्थानीय दामोदर नदी से जलापूर्ति करने के लिए पाइप लाइन बिछायी जा रही है. कार्य पूरा हो जाने पर असवा, तिलैया, सतबरवा, करमाटील्हा, भुरकुंडुवा, पारगढ़ा, जोजो टोला, जामुन टोला, जर्जरा, तेतरिया, पसरिया […]

उरीमारी : पोटंगा पंचायत में मंगलवार को जलापूर्ति योजना का शिलान्यास मुखिया पारो देवी ने किया. बताया गया कि सरकारी योजना के तहत स्थानीय दामोदर नदी से जलापूर्ति करने के लिए पाइप लाइन बिछायी जा रही है. कार्य पूरा हो जाने पर असवा, तिलैया, सतबरवा, करमाटील्हा, भुरकुंडुवा, पारगढ़ा, जोजो टोला, जामुन टोला, जर्जरा, तेतरिया, पसरिया आदि दर्जन भर गांव-टोलों को पानी मिलेगा.

मुखिया ने बताया कि सभी गांव-टोलों को मिलाकर करीब सात हजार लोग इस योजना से लाभान्वित होंगे. मौके पर ब्रजेश कुमार, राजेश शर्मा, तिवारी, महेश गंझू, बासुदेव गंझू, राजकुमार गंझू, हरिलाल मुर्मू, सोहामुनी हेंब्रम उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >