हथियार के साथ छह युवक पकड़ाये

रामगढ़ : हथियार के साथ छह अपराधियों को पकड़ने में रामगढ़ पुलिस ने सफलता पायी है. उक्त जानकारी रामगढ़ थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक विपिन कुमार ने रामगढ़ थाना में दी. बताया गया कि गुरुवार की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधी रामगढ़ -बरकाकाना मार्ग पर हरहरी नाला के निकट किसी घटना […]

रामगढ़ : हथियार के साथ छह अपराधियों को पकड़ने में रामगढ़ पुलिस ने सफलता पायी है. उक्त जानकारी रामगढ़ थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक विपिन कुमार ने रामगढ़ थाना में दी. बताया गया कि गुरुवार की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधी रामगढ़ -बरकाकाना मार्ग पर हरहरी नाला के निकट किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. सूचना मिलने पर एसपी प्रभात कुमार ने अपराधियों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया. रामगढ़ थाना पुलिस टीम ने छापामारी कर छह अपराधियों को पकड़ लिया.

पकड़े गये अपराधियों में गोशाला रामगढ़ निवासी मुकेश महतो, हेसला पतरातू निवासी दीपक करमाली, जयनगर पतरातू निवासी राजा अंसारी, दुर्गी बस्ती बरकाकाना निवासी लालू अंसारी, गोल पार रामगढ़ निवासी नाजिर अंसारी तथा उरीमारी निवासी अजय प्रजापति शामिल है. इन अपराधियों के पास से दो मोटरसाइकिल, दो पिस्टल, एक कट्टा व 21 जिंदा कारतूस बरामद किया गया.

विपिन कुमार ने बताया कि छह अपराधी पूर्व से विभिन्न कांडों में शामिल रहे हैं. इन पर मुकदमे भी दर्ज हैं. एसपी श्री कुमार ने कहा कि इन युवकों को आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेजा गया है. इन युवकों के किसी भी गिरोह व नक्सली संगठन से संलिप्तता की बात सामने नहीं आयी है. इनमें कई पूर्व में भी जेल जा चुके हैं. यह लोग गिरोह बना कर छोटी-मोटी घटनाओं को अंजाम देते थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.