दो युवक की माैत, सात लोग घायल

तोपा के रहनेवाले थे दोनों युवक, कॉलोनी में छाया मातम कुजू : कार्तिक पूर्णिमा पर प्रयागराज व वाराणसी से गंगा स्नान कर मंगलवार की रात वापस लौट रहे तोपा के दो युवक क्रमश: अविनाश कुमार सिंह (30 वर्ष) व सनोज सिंह (42 वर्ष) की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी. तोपा के शंकर प्रसाद मेहता, […]

तोपा के रहनेवाले थे दोनों युवक, कॉलोनी में छाया मातम

कुजू : कार्तिक पूर्णिमा पर प्रयागराज व वाराणसी से गंगा स्नान कर मंगलवार की रात वापस लौट रहे तोपा के दो युवक क्रमश: अविनाश कुमार सिंह (30 वर्ष) व सनोज सिंह (42 वर्ष) की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी. तोपा के शंकर प्रसाद मेहता, डालेश्वर प्रसाद उर्फ बीड़ी, अखिलेश राम, सच्चू प्रसाद, आशीष पाठक, तोयरा निवासी पिंटू महतो व कुजू निवासी मिथुन करमाली घायल हो गये. शंकर प्रसाद मेहता, मिथुन करमाली व डालेश्वर प्रसाद को गंभीर अवस्था में बनारस के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के अनुसार, सभी लोग गंगा स्नान के लिए बोलेरो (जेएच01बीके-9724) से प्रयागराज व वाराणसी गये थे. सभी लोग स्नान कर घर लौट रहे थे. इसी दाैरान मंगलवार की रात करीब तीन बजे सासाराम थाना क्षेत्र के पास जीटी रोड में कुहासा के कारण बोलरो की टक्कर आगे खड़े गैस टैंकर (यूपी17टी-7058) से हो गयी. इसमें अविनाश कुमार सिंह (पिता लाल बदन सिंह) व सनोज सिंह (पिता राजदेव सिंह) की मौत घटनास्थल पर हो गयी. अन्य सभी सात लोग घायल हो गये.
घटना की खबर पाकर तोपा कॉलोनी क्षेत्र में मातम छा गया. जैसे ही शव उनके घर लाया गया, वैसे ही परिजन व कॉलोनी वासियों की आंखें नम हो गयी. लोग परिजनों को बार-बार हिम्मत दे रहे थे. सभी लोग घायलों के जल्द ठीक होने की ईश्वर से प्रार्थना कर रहे थे. मृतकों का अंतिम संस्कार रामगढ़ दामोदर के तट पर किया गया.
सनोज व अविनाश गाड़ी चला कर घर में करते थे मदद : सनोज मूल रूप से भोजपुर जिला के बड़की मुआप का रहनेवाला था. उसके पिता कुजू कोलियरी में नियुक्त थे. सनोज पिछले कई वर्षों से तोपा में रह कर बोलेरो चला कर परिवार का पालन करता था. सनोज अपने पीछे पत्नी व दो बच्चे, माता-पिता सहित परिवार छोड़ गया है. अविनाश भी चालक था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.