जनता के विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश : रोशनलाल

घुटूवा में आजसू पार्टी कार्यालय का हुआ उद्घाटन बरकाकाना : आजसू पार्टी पतरातू प्रखंड पूर्वी जोन के कार्यकर्ताओं की बैठक श्रीश्री दुर्गा मंडप स्टेज में हुई. इसकी अध्यक्षता पिछड़ा वर्ग महासभा जिलाध्यक्ष हरिरत्नम साहू ने की. संचालन प्रखंड सचिव बिशेश्वर महतो ने किया. बैठक में बड़कागांव विधानसभा प्रभारी सह केंद्रीय महासचिव रोशन लाल चौधरी, विशिष्ट […]

घुटूवा में आजसू पार्टी कार्यालय का हुआ उद्घाटन

बरकाकाना : आजसू पार्टी पतरातू प्रखंड पूर्वी जोन के कार्यकर्ताओं की बैठक श्रीश्री दुर्गा मंडप स्टेज में हुई. इसकी अध्यक्षता पिछड़ा वर्ग महासभा जिलाध्यक्ष हरिरत्नम साहू ने की. संचालन प्रखंड सचिव बिशेश्वर महतो ने किया. बैठक में बड़कागांव विधानसभा प्रभारी सह केंद्रीय महासचिव रोशन लाल चौधरी, विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष विजय साहू, जिला सचिव सह नप उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो, जिला कोषाध्यक्ष सुदर्शन महतो शामिल हुए.

बैठक में चुनावों की तैयारियों व जिम्मेदारियों पर चर्चा की गयी. जिलाध्यक्ष श्री साहू ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, चूल्हा समिति व बूथ समितियों के सदस्यों को घर-घर जाकर लोगों के बीच जनसंपर्क अभियान चलाने, पार्टी के नीति सिद्वांतों व विकास की सोच को को सबके बीच पहुंचाने का निर्देश दिया. बैठक के बाद मेन रोड घुटूवा में आजसू पार्टी कार्यालय का उद्घाटन विधानसभा प्रभारी ने किया.

श्री चौधरी ने कहा कि बड़कागांव की जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध हैं. मौके पर मुखिया गंगाधर बेदिया, वार्ड पार्षद प्रदीप शर्मा, अखिलेश महतो, फरीद अंसारी, हरेश राय, रवींद्र मुंडा, नागेंद्र सोनी, जितेंद्र पटेल, नागेंद्र सोनी, पिंटू दांगी, राकेश साव, छोटू करमाली, कमलेश यादव, फिरोज अंसारी, नेजाम खान, इलियास अंसारी, अवधेश शर्मा, उमेश महतो, संजय करमाली, भुवनेश्वर महतो, द्वारिका महतो, मो सुल्तान अहमद, मदन रविदास उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.