पीड़ित परिवार को सभी सुविधाएं मिलेंगी

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य ने बरकाकाना तिहरे गोलीकांड के परिजन से मिले कहा घटना के आरोपी का बैंक एकाउंट कर दिया गया है फ्रिज कुर्की के लिए न्यायालय में दिया गया है आवेदन अनुसूचित जाति बालिका विद्यालय निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर दो दिन में जिला प्रशासन राज्य सरकार को भेजेगा रामगढ़ : […]

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य ने बरकाकाना तिहरे गोलीकांड के परिजन से मिले

कहा घटना के आरोपी का बैंक एकाउंट कर दिया गया है फ्रिज

कुर्की के लिए न्यायालय में दिया गया है आवेदन
अनुसूचित जाति बालिका विद्यालय निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर दो दिन में जिला प्रशासन राज्य सरकार को भेजेगा
रामगढ़ : राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य डॉ योगेंद्र पासवान सोमवार को रामगढ़ परिसदन में उपायुक्त संदीप सिंह समेत जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में डॉ पासवान ने बताया कि रामगढ़ के बरकाकाना में अनुसूचित जाति के परिवार के साथ हुई घटना निंदनीय है. घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की गिरफ्तारी व सजा के अलावा पीड़ित परिवार को संपूर्ण न्याय दिलाना आयोग की प्राथमिकता है.
उन्होंने बताया कि रांची से रामगढ़ आने के क्रम में मेदांता अस्पताल जाकर घायल सुमन देवी से मुलाकात कर उसके इलाज की जानकारी ली. रेलवे पुलिस व जिला पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्तर पर छापेमारी की जा रही है. आरोपी को आरपीएफ से बर्खास्त कर दिया गया है. उसके सभी बैंक एकाउंट को फ्रिज कर दिया गया है. उसके घर की कुर्की के लिए न्यायालय में आवेदन भी रेलवे पुलिस ने दिया है. डॉ योगेंद्र पासवान ने कहा कि रेलवे ने अभी तक पीड़ित परिवार को नौ लाख 47 हजार रुपये व जिला प्रशासन ने एक लाख रुपये की सहायता राशि दी है. रेलवे पीड़ित परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी देगा.
उपायुक्त ने कहा कि मृतक लीला देवी समहरणालय में संविदा पर सफाई कार्य करती थी. उक्त परिवार के एक व्यक्ति को संविदा पर रखा जायेगा. एससी, एसटी एक्ट के प्रावधानों के अनुसार जो मुआवजा राशि और पेंशन दी जानी है, वह भी जल्द पीड़ित परिवार को मुहैया करायी जायेगी. उन्होंने कहा कि उपायुक्त ने पीड़िता को आश्वस्त किया है कि जिले के जिस प्रखंड में रहना चाहते है, वहां जमीन व आवास दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.