चालू होने की आस में खंडहर में हो रहा तब्दील

33 साल पहले मुरपा में बना अस्पताल शुरू ही नहीं हुआ कुजू :कुजू मुरपा में बना अस्पताल 33 वर्षों के बाद भी अब तक चालू नहीं हो सका. अस्पताल के चालू नहीं होने से अब वह धीरे-धीरे जर्जर होने के साथ खंडहर में तब्दील होता जा रहा है. एक ओर सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं […]

33 साल पहले मुरपा में बना अस्पताल शुरू ही नहीं हुआ

कुजू :कुजू मुरपा में बना अस्पताल 33 वर्षों के बाद भी अब तक चालू नहीं हो सका. अस्पताल के चालू नहीं होने से अब वह धीरे-धीरे जर्जर होने के साथ खंडहर में तब्दील होता जा रहा है. एक ओर सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर करोड़ों रुपये की लागत से बने अस्पताल में न तो कोई चिकित्सक बैठते हैं और न ही कोई स्वास्थ्य कर्मी. अगर देखा जाये, तो सरकार की इतनी मोटी रकम का सिर्फ दुरुपयोग किया गया है. अस्पताल का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है. आज भी लोग निजी अस्पतालों का ही सहारा ले रहे हैं.
अस्पताल को चालू कराने को लेकर कई बार ग्रामीणों ने भी अधिकारियों से मांग की, लेकिन आज उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया.
चार वर्ष पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कर चुके हैं निरीक्षण : गत 28 जुलाई 2015 को सूबे के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्रवंशी अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने अस्पताल को जल्द से जल्द चालू करने का आश्वासन दिया था. उनके आश्वासन के आज 4 वर्ष पूरे हो गये है लेकिन अभी तक अस्पताल को चालू नहीं किया जा सका.
अस्पताल के चालू नहीं होने से कब्जा जमाये हैं लोग : एकीकृत बिहार राज्य में वर्ष 1986 में मरीजों के बेहतर सुविधा को लेकर अस्पताल का निर्माण कराया गया था. लेकिन आज तक अस्पताल के चालू नहीं होने के कारण कई लोग अस्पताल परिसर में चिकित्सकों के लिए बने तीन मंजिला 14 क्वार्टर पर अवैध रूप से कब्जा जमाकर रह रहे है. साथ ही अस्पताल परिसर में जानवरों को भी बांधकर रखा जा रहा है. जबकि क्वार्टरों में लगे दरवाजे, खिड़की बर्बाद रहे हैं. वहीं अस्पताल क्वार्टर में आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित हो रहा है.
चिकित्सा प्रभारी ने ट्रॉमा सेंटर खोलने के लिए उपयुक्त बताया था
गत 26 अप्रैल 2018 को मांडू सीएचसी चिकित्सा प्रभारी डॉ अशोक राम अपनी टीम के साथ उक्त अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे. निरीक्षण करने के बाद उन्होंने कहा था कि यह दो मंजिला अस्पताल ट्रॉमा सेंटर खोलने के लिए सबसे उपयुक्त है. वहीं इस संबंध में उनसे पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उक्त अस्पताल को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा किसी तरह का निर्देश नहीं आया है. निर्देश आने के बाद भी कोई कार्रवाई की जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.