आरपीएफ के जवान ने एक ही परिवार के पांच लोगों को गोली मारी, तीन की मौत, दो गंभीर

रामगढ़/बरकाकाना :बरकाकाना रेलवे कॉलोनी में शनिवार की रात लगभग नौ बजे रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान पवन सिंह ने कॉलोनी निवासी पोर्टर अशोक राम के घर में घुस कर परिवार के पांच लोगों को गोली मार दी. गोली लगने से अशोक राम व उसकी पत्नी लीला देवी व गर्भवती पुत्री मीना देवी की मौत […]

रामगढ़/बरकाकाना :बरकाकाना रेलवे कॉलोनी में शनिवार की रात लगभग नौ बजे रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान पवन सिंह ने कॉलोनी निवासी पोर्टर अशोक राम के घर में घुस कर परिवार के पांच लोगों को गोली मार दी. गोली लगने से अशोक राम व उसकी पत्नी लीला देवी व गर्भवती पुत्री मीना देवी की मौत हो गयी.

बेटी सुमन देवी तथा पुत्र संजय राम गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों को रांची रेफर किया गया है. अशोक राम की छोटी पुत्री रजनी हमले में बाल-बाल बच गयी. उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी. उसने पुलिस को बताया कि पवन कुमार सिंह नामक उसके घर से दूध लेने आता था. शनिवार की रात नौ बजे वह दूध लेने आया.

इसी दौरान उसके पिता अशोक राम से बकझक हो गयी. अशोक ने दूध देने से जब इनकार किया, तो पवन ने पिस्टल निकाल अशोक राम, उसकी पत्नी लीला देवी, गर्भवती पुत्री मीना देवी, सुमन देवी व पुत्र संजय राम को गोली मार दी. लीला देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना को अंजाम देने के बाद पवन पिस्टल लहराते हुए भाग निकला. आसपास के लोग फायरिंग की आवाज सुन अशोक राम के घर पहुंचे और सभी को रेलवे अस्पताल ले गये.

इलाज के क्रम में अशोक राम की मौत हो गयी. इसके बाद तीनों को रांची रोड स्थित द होप अस्पताल ले जाया गया. वहां से सभी को रांची रेफर किया गया. रांची ले जाने के क्रम में गर्भवती पुत्री मीना की मात हो गयी. वहीं पुत्री सुमन देवी तथा पुत्र संजय राम को रिम्स में भर्ती कराया गया है. एसपी प्रभात कुमार ने पहुंच कर घटना का जायजा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.