पायल व प्रियदर्शनी की सफलता छात्राओं के लिए प्रेरणा बनी

डीएवी बरकाकाना की लड़कियों ने विद्यालय का मान बढ़ाया बरकाकाना :डीएवी बरकाकाना में मंगलवार को स्कूल की दो छात्राओं की सफलता पर सम्मान समारोह का आयोजन किया. इसमें गायन, नृत्य व मॉडलिंग प्रतिभा खोज प्रतियोगिता नौ जुलाई को आयोजित की गयी. इसमें डीएवी बरकाकाना की छात्राओं को अलग-अलग श्रेणियों में चुना गया था. इसमें प्रियदर्शनी […]

डीएवी बरकाकाना की लड़कियों ने विद्यालय का मान बढ़ाया

बरकाकाना :डीएवी बरकाकाना में मंगलवार को स्कूल की दो छात्राओं की सफलता पर सम्मान समारोह का आयोजन किया. इसमें गायन, नृत्य व मॉडलिंग प्रतिभा खोज प्रतियोगिता नौ जुलाई को आयोजित की गयी. इसमें डीएवी बरकाकाना की छात्राओं को अलग-अलग श्रेणियों में चुना गया था. इसमें प्रियदर्शनी बोस का चयन गायन के लिए और पायल का चयन मॉडलिंग के लिए गया. ग्रैंड फिनाले चार अगस्त को रांची के कार्निवाल बैंक्वेट हॉल धुर्वा में होगा. पायल धर मिस टैलेंटेड व मिस झारखंड क्वीन 2019 सेकेंड रनर दो खिताब जीती.
प्रियदर्शनी बोस गायन में फर्स्ट रनर अप रहीं. दोनों छात्राओं को डीएवी पब्लिक स्कूल बरकाकाना सह सहायक क्षेत्रीय अधिकारी झारखंड जोन-डी की क्षेत्रीय अधिकारी प्राचार्या डॉ उर्मिला सिंह ने प्रार्थना सभा में सम्मानित किया. डॉ सिंह ने दोनों छात्राओं की सफलता से सभी छात्र-छात्राओं को प्रेरणा लेने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.