प्रधान सचिव ने की मामलों की समीक्षा

रामगढ़ :मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील वर्णवाल ने मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र से जुड़े मामलों की समीक्षा की. इसमें रामगढ़ के जनसंवाद के नोडल पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता जुगनू मिंज व अन्य पदाधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया. डॉ वर्णवाल ने कहा कि राज्य में किसानों को हर हाल में मुख्यमंत्री कृषि […]

रामगढ़ :मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील वर्णवाल ने मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र से जुड़े मामलों की समीक्षा की. इसमें रामगढ़ के जनसंवाद के नोडल पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता जुगनू मिंज व अन्य पदाधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया.

डॉ वर्णवाल ने कहा कि राज्य में किसानों को हर हाल में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का लाभ मिलना चाहिए. इस योजना में लाभुकों का नाम जोड़ने या लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. उक्त समीक्षा बैठक में रामगढ़ से जुड़े 21 मामलों की भी समीक्षात्मक प्रतिवेदन को प्रस्तुत किया गया. डॉ वर्णवाल ने रामगढ़ में जनसंवाद के मामलों को समय सीमा के अंदर निष्पादित करने का निर्देश दिया है.
वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुए इस बैठक में रामगढ़ की ओर से नोडल पदाधिकारी जुगनू मिंज, जिला परिवहन पदाधिकारी केके राजहंस, डीएसपी मुख्यालय प्रकाश सोय, भू अर्जन पदाधिकारी गौरांग महतो, जिला शिक्षा अधीक्षक राजाराम शाह, जिला श्रम अधीक्षक रमेश प्रसाद सिंह एवं प्रखंडों के विकास पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >