रामगढ़ : जमीन पर सो रही दो बहनों की सर्पदंश से मौत

चैनपुर (रामगढ़) : वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र की बड़गांव पंचायत अंतर्गत गुरियाटांड़ में मंगलवार को दो सगी बहनों की मौत सर्पदंश से हो गयी. सूरज रविदास की पुत्री काजल कुमारी (08) और लक्ष्मी कुमारी (05) सोमवार की रात खाना खाकर परिजनों के साथ घर की जमीन पर सो गयी. इसी बीच, रात में सांप ने […]

चैनपुर (रामगढ़) : वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र की बड़गांव पंचायत अंतर्गत गुरियाटांड़ में मंगलवार को दो सगी बहनों की मौत सर्पदंश से हो गयी. सूरज रविदास की पुत्री काजल कुमारी (08) और लक्ष्मी कुमारी (05) सोमवार की रात खाना खाकर परिजनों के साथ घर की जमीन पर सो गयी.

इसी बीच, रात में सांप ने दोनों को डंस दिया. सुबह लक्ष्मी कुमारी को पेट और सिर में दर्द के साथ उल्टी होने लगी. साथ ही मुंह से झाग निकलने लगा. परिजन कुछ समझ पाते, तब तक उसकी मौत हो गयी. इसी बीच, काजल कुमारी ने भी पेट दर्द, उल्टी होने और मुंह से झाग निकलने की शिकायत की. परिजनों उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >