पुरानी पेंशन बहाल संघर्ष समिति की बैठक

आंदोलन में भागादारी का निर्णय लिया गया रामगढ़ : स्थानीय होटल अशोका में 15जुलाई को प्रदेश संगठन सचिव डॉ सुनील कुमार कश्यप की अध्यक्षता में बैठक हुयी. उसमें मुख्य रूप से वर्ष 2004 के बाद सरकारी सेवा में योगदान करनेवाले कर्मचारियों अधिकारियों के लिए एनपीएस के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना के बहाली के लिए […]

आंदोलन में भागादारी का निर्णय लिया गया

रामगढ़ : स्थानीय होटल अशोका में 15जुलाई को प्रदेश संगठन सचिव डॉ सुनील कुमार कश्यप की अध्यक्षता में बैठक हुयी. उसमें मुख्य रूप से वर्ष 2004 के बाद सरकारी सेवा में योगदान करनेवाले कर्मचारियों अधिकारियों के लिए एनपीएस के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना के बहाली के लिए एनएमओपीएस नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के संघर्ष की जानकारी दी गयी. बताया कि संघर्ष समिति द्वारा मांगों को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन किया गया. इसमें काफी संख्या में कर्मचारी व अधिकारियों ने भाग लिया.

वर्तमान की पेंशन व्यवस्था शेयर बाजार के जोखिम पर निर्भर होने तथा न्यूनतम पेंशन की गारंटी नहीं होने के कारण कर्मचारियों में इसे लेकर आशंका व्याप्त है. बैठक में रामगढ़ जिला में 16 से 18 जुलाई तक राज्य के समस्त कर्मचारियों द्वारा काला बिल्ला लगाकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने, 27 जुलाई को प्रखंड मुख्यालयों में पेंशन पर चिंतन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.

इसके बाद बीडीओ व प्रखंड प्रमुख को ज्ञापन सौंपने, 11 अगस्त को पेंशन पर समर्थन कार्यक्रम का आयोजन जिला में करने व 15 सितंबर को पेंशन मामले को लेकर मोरहाबादी मैदान रांची में सभा व रैली में भागीदारी का निर्णय लिया गया. बैठक में बलराम सिंह, आकाश, लोकेश कुमार, श्याम किशोर महतो, जतरू, लवकुश मेहता, अनुज खत्री, कुंजबिहारी चौबे, अरविंद कुमार, सीताराम साहू, राजदीप प्रसाद, मुकूल प्रसाद, बुद्धदेव मुंडा, सत्येंद्र कुमार रवि, बिनोद मुंडा, आलोक मित्रा, पमपम कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.