तोपा खुली खदान विस्तारीकरण को लेकर आयोजित वार्ता विफल

कुजू : सीसीएल कुजू क्षेत्र की तोपा परियोजना खुली खदान विस्तारीकरण को लेकर मंगलवार को तोपा रेस्ट हाउस में वार्ता हुई. वार्ता में कुजू पुलिस, परियोजना पदाधिकारी व बनवार के रैयत विस्थापित शामिल हुए. वार्ता के दौरान परियोजना पदाधिकारी ने कहा कि खुली खदान विस्तारीकरण को लेकर मार्ग बनाना जरूरी है. उन्होंने रैयतों से सहयोग […]

कुजू : सीसीएल कुजू क्षेत्र की तोपा परियोजना खुली खदान विस्तारीकरण को लेकर मंगलवार को तोपा रेस्ट हाउस में वार्ता हुई. वार्ता में कुजू पुलिस, परियोजना पदाधिकारी व बनवार के रैयत विस्थापित शामिल हुए. वार्ता के दौरान परियोजना पदाधिकारी ने कहा कि खुली खदान विस्तारीकरण को लेकर मार्ग बनाना जरूरी है.

उन्होंने रैयतों से सहयोग करने की बात कही. उन्होंने कहा कि रैयतों की जो भी मांगें हैं, उसे तीन माह के अंदर पूरा किया जायेगा. इधर, रैयतों ने कहा कि जब तक सीसीएल प्रबंधन पुनर्वास की व्यवस्था, पांच डिसमिल जमीन देकर पुनर्वास स्थल पर बिजली, पानी, सड़क, इमामबाड़ा, मदरसा, मस्जिद की सुविधा प्रदान नहीं करेगा, तब तक मार्ग का निर्माण कार्य नहीं होने दिया जायेगा. रैयत अपनी मांगों पर अड़े रहे. फल स्वरूप वार्ता विफल हो गयी.

वार्ता में प्रबंधन की ओर से पीओ रंजय सिन्हा, डिस्पैच अधिकारी परशुराम सिंह, सर्वे अधिकारी पी चटर्जी, आशीष कुमार परियोजना के सुरक्षा प्रभारी रामप्रसाद बेदिया, हेमंत सिंह, कुजू ओपी के सअनि पूरन सिंह, रैयतों की और से हाजी शाहिद अली, मौलाना वाजिद अली, मोहम्मद इस्लाम, इदरीश अंसारी, शमीम अंसारी, साबिर अंसारी, मंजर हुसैन, ललित राम शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >