मालों की ढुलाई में तेजी लायें : महाप्रबंधक

बरकाकाना : पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन महाप्रबंधक एलसी त्रिवेदी ने गुरुवार को बरकाकाना का दौरा किया. दौरे के क्रम में उनके साथ धनबाद के डीआरएम एके मिश्रा, एडीआरएम एससी चौधरी, धनबाद के सीनियर डीओएम पंकज कुमार, सीनियर डीसीएम आशीष कुमार, डीएससी विवेकानंद नारायण सहित कई विभागों के विभागाध्यक्ष शामिल थे. महाप्रबंधक ने कंट्रोल कार्यालय […]

बरकाकाना : पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन महाप्रबंधक एलसी त्रिवेदी ने गुरुवार को बरकाकाना का दौरा किया. दौरे के क्रम में उनके साथ धनबाद के डीआरएम एके मिश्रा, एडीआरएम एससी चौधरी, धनबाद के सीनियर डीओएम पंकज कुमार, सीनियर डीसीएम आशीष कुमार, डीएससी विवेकानंद नारायण सहित कई विभागों के विभागाध्यक्ष शामिल थे.

महाप्रबंधक ने कंट्रोल कार्यालय से निरीक्षण किया. यहां निरीक्षण दल ने ऊपर बोर्ड, लोअर बोर्ड, कंट्रोल, एडीआरएम, डीटीएम, एटीएम, डीएसटीइ कार्यालय की जांच की. रेल अधिकारियों व कर्मियों को ससमय व सुरक्षा के साथ रेल परिचालन कराने, कार्यों को सजगतापूर्ण पूरा करने, कोताही नहीं बरतने से संबंधित अवाश्यक दिशा-निर्देश दिया. माल ढुलाई में तेजी लाने की बात कही. कंट्रोल कार्यालय के निरीक्षण के बाद जांच दल ने बरकाकाना स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया.
यहां दल ने पार्किंग एरिया, नवनिर्मित भवन, तीनों वेटिंग हॉल, स्टेशन प्रबंधक कार्यालय, कंट्रोल पैनल, रिफ्रेशमेंट रूम, कैंटीन, प्लेटफॉर्म, नवनिर्मित ओवरब्रिज की जांच की. इस दौरान जांच दल ने बरकाकाना स्टेशन के सौंदर्यीकरण कार्य का भी जायजा लिया आैर संबंधित विभाग के अधिकारियों को अावश्यक दिशा-निर्देश देते हुए काम को समय के साथ पूरा करने की बात कही. महाप्रबंधक श्री त्रिवेदी ने रेल यात्रियों की सुविधा व उनकी सुरक्षा में कोताही नहीं बरतने का निर्देश दिया.
मौके पर सीनियर डीइएन (को-अॉर्डिनेशन) बीके सिंह, बरकाकाना डीटीएम अंजय तिवारी, एटीएम केशव आनंद, सीनियर डीएमइ एच भट्ट, सीनियर डीएसटीइ अजीत कुमार, सीनियर डीइइ दिनेश शाह, डीइइ (ऑपरेशन) हरिशंकर प्रसाद, डीइएन थ्री विकेश कुमार, एएससी देवांश शुक्ल, आशुतोष चौरसिया, वीएन उपाध्याय, आइओडब्ल्यू विनय कुमार, रामाशीष यादव, एके जायसवाल, विजय सहाय, पीके गांगुली उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.