मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दिये जांच के निर्देश

रामगढ़ : झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह अपर मुख्य सचिव एल खिंयाग्ते ने रामगढ़ के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त को चुनाव आचार संहिता के मामले में पत्र भेज कर डीडीसी संजय कुमार के खिलाफ जांच करने का निर्देश दिया है. जांच रिपोर्ट 24 घंटे में भेजने का निर्देश उपायुक्त को दिया है. राज्य […]

रामगढ़ : झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह अपर मुख्य सचिव एल खिंयाग्ते ने रामगढ़ के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त को चुनाव आचार संहिता के मामले में पत्र भेज कर डीडीसी संजय कुमार के खिलाफ जांच करने का निर्देश दिया है. जांच रिपोर्ट 24 घंटे में भेजने का निर्देश उपायुक्त को दिया है.

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को रामगढ़ जिला के कुछ अभियंताओं ने पत्र भेज कर चुनाव कार्य में लगे रहने के बावजूद डीडीसी द्वारा विभिन्न कार्य स्थलों पर जाकर जांच करने का आदेश दिया जा रहा है. डीडीसी द्वारा 20 करोड़ का चेक काटा गया था. इसके कार्य स्थलों पर जाने का निर्देश दिया जा रहा है. अभियंताओं ने शिकायत में लिखा था कि वह चुनाव कार्य कर रहे हैं. ऐसे में वह अन्य कार्य कैसे कर सकते हैं.
यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है. इस पत्र के आलोक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जांच के आदेश दिये हैं. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पत्र के अाधार पर जिले के उप निर्वाचन पदाधिकारी ने वरीय पदाधिकारी आचार संहिता कोषांग व वरीय पदाधिकारी आय-व्यय कोषांग, रामगढ़ को जांच कर रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपने का निर्देश दिया है. इससे पूर्व भी डीडीसी के खिलाफ चुनाव आचार संहिता लागू रहने के के बावजूद नया टेंडर जारी करने के मामले में आठ अप्रैल 2019 को झारखंड के अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जांच का आदेश उपायुक्त को दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >