किसानों की आय करेंगे दोगुनी और युवाओं को देंगे रोजगार

रामगढ़ : हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार सह केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष भाजपा के चुनाव कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया. मौके पर जयंत सिन्हा ने जयंत का संकल्प-क्षेत्र का कायाकल्प नाम से संकल्प पत्र जारी किया. उन्होंने क्षेत्र में उनकी प्राथमिकताओं को बताया. इसमें […]

रामगढ़ : हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार सह केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष भाजपा के चुनाव कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया. मौके पर जयंत सिन्हा ने जयंत का संकल्प-क्षेत्र का कायाकल्प नाम से संकल्प पत्र जारी किया.

उन्होंने क्षेत्र में उनकी प्राथमिकताओं को बताया. इसमें किसानों की आय दोगुनी करते हुए हर खेत में पानी पहुंचाने के साथ अन्य बातें कही है. युवाओं को रोजगार दिलाने को लेकर नया हवाई अड्डा, नयी रेल लाइन व नॉलेज सिटी के अलावा अन्य रोजगार के विकल्पों के संबंध में संकल्प पत्र में चर्चा की है. जयंत सिन्हा के पांच वर्ष के कार्यकाल में किये गये कार्यों की भी जानकारी उन्होंने दी.

मै भी चौकीदार गाने को किया रिलीज : जयंत सिन्हा ने मैं भी चौकीदार गाने का रिलीज ऑनलाइन किया. उन्होंने कहा कि इस चुनाव कैंपेन गाने में कोई बाहर का कलाकार नहीं है. सभी कलाकार हजारीबाग व रामगढ़ के हैं. उनके द्वारा ही इस गाने का वीडियो उच्च तकनीक से तैयार किया गया है. इस वीडियो में मैं भी एक अलग रूप में नजर आऊंगा.
प्रेस वार्ता व गाना रिलीज करने के मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, आजसू के जिलाध्यक्ष विजय साहू, भाजपा महामंत्री रंजीत पांडेय, सांसद प्रतिनिधि नारायण चंद्र भौमिक, प्रकाश मिश्रा, कुमार महेश सिंह, रणंजय कुमार कुंटू, रवींद्र शर्मा, अमरजीत सिंह छाबड़ा, रंजन सिंह, डॉ संजय सिंह, डॉ संजय सिंह (पतरातू), अमरेंद्र गुप्ता, नीरज मंडल, वरुण कुमार सिंह, उमेश प्रसाद, विनय प्रसाद साह, विनोद साहू, सुखदेव प्रसाद, संजीव कुमार बाबला, सुमन सिंह मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.