क्षेत्र का विकास ही मेरा उद्देश्य : गोपाल

भुरकुंडा : लोकसभा चुनाव में हजारीबाग क्षेत्र से यूपीए प्रत्याशी गोपाल प्रसाद साहू का मंगलवार को भुरकुंडा के पटेलनगर नीचे खटाल, ऊपर खटाल, सौंदा डी, सौंदा बस्ती टिपला, सौंदा बस्ती में स्वागत किया गया. नीचे खटाल में श्री साहू ने लोगों से मुलाकात कर कहा कि हजारीबाग क्षेत्र विकास के मामले में अभी काफी पीछे […]

भुरकुंडा : लोकसभा चुनाव में हजारीबाग क्षेत्र से यूपीए प्रत्याशी गोपाल प्रसाद साहू का मंगलवार को भुरकुंडा के पटेलनगर नीचे खटाल, ऊपर खटाल, सौंदा डी, सौंदा बस्ती टिपला, सौंदा बस्ती में स्वागत किया गया. नीचे खटाल में श्री साहू ने लोगों से मुलाकात कर कहा कि हजारीबाग क्षेत्र विकास के मामले में अभी काफी पीछे है. उनका उद्देश्य इस क्षेत्र का समग्र विकास करना ही है. श्री साहू ने सौंदा बस्ती टिपला में काली मंदिर में मत्था टेका. यहां पर समाजसेवी प्रभु उरांव के नेतृत्व में लोगों ने उनका स्वागत किया.

इस अवसर पर संजीव बेदिया, अंबा प्रसाद, भागवत साव, अमित साहू, दुर्गाचरण प्रसाद, अनिल सिंह, बबीता सिंह, अखिलेश प्रसाद, फलेंद्र प्रसाद, भवानीशंकर, दीपक प्रसाद, गुप्तेश्वर प्रसाद, भुन्नू सिंह, सुबोध पांडेय, अरुण प्रसाद, संजीव प्रसाद, अनिल प्रसाद, बबलू प्रसाद, शशिकांत प्रसाद, चितरंजन प्रसाद, संजय यादव, संतोष साव, वीरेंद्र साव, छोटू साव, गुलाब प्रसाद, इद्रीश, तस्लीम अंसारी, दशरथ प्रजापति, फिरदौश आलम, चरेंद्र प्रसाद, नीलकंठ प्रसाद, गजानंद प्रसाद, गोपाल साव उपस्थित थे.
सेवटा व मरार में गोपाल साहू का स्वागत : रामगढ़. कांग्रेस पार्टी के हजारीबाग लोकसभा के उम्मीदवार गोपाल साहू का मरार व सेवटा में 23 अप्रैल को स्वागत किया गया. मरार ग्राम में वार्ड पार्षद शंकर मिश्रा के नेतृत्व में जनसंपर्क कर ग्रामीणों से मिले. इस दौरान गोपाल साहू ने कहा कि अब हजारीबाग की जनता का होगा न्याय.
सेवटा में भीम प्रसाद साहू के नेतृत्व में स्वागत किया गया. मौके पर सीपी संतन, केडी मिश्रा, खोगेंद्र साव, रविंदर साव, देवेंद्र साव, मनोज साव, दिलीप साव, दिगंबर साव, नंद किशोर बेदिया, सुमो खान, आनंद प्रताप सिंह, लोचन प्रसाद, कल्याण पांडेय, दीनानाथ दुबे, अनिल मुंडा, वीरू करमाली, दिनेश करमाली, संजय रजवार, कुलदीप रजवार, विकास कुमार, मनोज प्रजापति, राजेश मुंडा, बालेश्वर करमाली, श्रवण साव, चंदन प्रसाद, पवन प्रसाद, जोधन साव, देवकी प्रसाद, प्रवीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >