बरकाकाना-हजारीबाग रेल लाइन के विद्युतीकरण की जांच

बरकाकाना-हजारीबाग रेल लाइन में लोको ट्रायल हुआ सीआरएस की हरी झंडी के बाद रूट पर दौड़ेगा इलेक्ट्रिक इंजन बरकाकाना/ कुजू : कोडरमा-रांची वाया बरकाकाना रेल परियोजना के तहत बरकाकाना से हजारीबाग तक हुए विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण गुरुवार को कोलकाता के कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी मो लतीफ खान ने किया. इससे पूर्व, स्पेशल सैलून से […]

बरकाकाना-हजारीबाग रेल लाइन में लोको ट्रायल हुआ

सीआरएस की हरी झंडी के बाद रूट पर दौड़ेगा इलेक्ट्रिक इंजन
बरकाकाना/ कुजू : कोडरमा-रांची वाया बरकाकाना रेल परियोजना के तहत बरकाकाना से हजारीबाग तक हुए विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण गुरुवार को कोलकाता के कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी मो लतीफ खान ने किया. इससे पूर्व, स्पेशल सैलून से सीआरएस की टीम, धनबाद के डीआरएम एके मिश्रा, हाजीपुर के सीनियर सीइइ राकेश तिवारी, सीनियर डीइजी दिनेश शाह, सीनियर टीआरडी भजन लाल, सीनियर डीइएन बीके सिंह, सीनियर डीएसटीइ अजीत कुमार, सीनियर डीइइ हरिशंकर प्रसाद, सीनियर डीएसओ अरविंद कुमार राय, डीइएन थ्री विकेश कुमार बरकाकाना पहुंचे. इसके बाद अधिकारियों का दल अरगड्डा स्टेशन पहुंचा.
यहां से दल विद्युतीकरण कार्य व ओएचइ तार का निरीक्षण करते हुए हजारीबाग के लिए रवाना हो गया. अधिकारियों ने कुजू रेलवे स्टेशन पहुंच कर बिजली से रेलवे परिचालन के लिए लगाये गये ओवरहेड तार व पोल की जांच की. बताया गया कि पहले चरण में कोडरमा से हजारीबाग तक का विद्युतीकरण कार्य पूर्व में ही पूरा हो गया था. दूसरे चरण में हजारीबाग से बरकाकाना तक विद्युतीकरण करने का कार्य पूरा कर लिया गया है.
सीआरएस की हरी झंडी मिलते ही कोडरमा-बरकाकाना वाया हजारीबाग तक ट्रेनों का परिचालन इलेक्ट्रिक इंजन द्वारा कराया जायेगा. इससे पूर्व, बुधवार रात को हजारीबाग-बरकाकाना रूट पर लोको ट्रायल भी किया गया. मौके पर डीटीएम बरकाकाना अंजय तिवारी, एइएन मोहित साव, एससी देवांशु शुक्ला, स्टेशन प्रबंधक पीके गांगुली, आरपीएफ निरीक्षक विजय शंकर, विजय कुमार सहाय, रंजन सिंह, मनोज बोदरा, विवेक कुमार उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.