बिरहोरों ने अपने प्रयास से लायी बिजली

सरकार ने सुगिया के बिरहोर टोला तक नहीं पहुंचायी है बिजली सरकार ने तार आैर पोल की व्यवस्था नहीं की है कुजू : मांडू प्रखंड के करमा सुगिया में रहनेवाले बिरहोर परिवार कवर तार के माध्यम से सीसीएल की बिजली अपने उपयोग में ला रहे हैं. इन परिवारों के लिए सरकार ने तार आैर पोल […]

सरकार ने सुगिया के बिरहोर टोला तक नहीं पहुंचायी है बिजली

सरकार ने तार आैर पोल की व्यवस्था नहीं की है
कुजू : मांडू प्रखंड के करमा सुगिया में रहनेवाले बिरहोर परिवार कवर तार के माध्यम से सीसीएल की बिजली अपने उपयोग में ला रहे हैं. इन परिवारों के लिए सरकार ने तार आैर पोल की व्यवस्था नहीं की है. सुगिया में दो अलग-अलग स्थानों पर बिरहोर परिवार रहते हैं. एक स्थान पर करीब 14 परिवार रहते हैं. दूसरे स्थान पर 13 परिवार रहते हैं. 14 परिवार जहां रहते हैं, वहां अभी तक झारखंड सरकार की अपनी बिजली नहीं पहुंची है. ऐसी स्थिति में लोग सीसीएल की बिजली को अपने इस्तेमाल में ला रहे हैं.
बिजली काट देने की रहती है चिंता
सुगिया के किशोर बिरहोर, राजकुमार बिरहोर, कुसुम देवी, फूलो देवी, मनकुमारी देवी ने कहा कि आधुनिक युग में बिजली के अभाव के कारण हम सभी लोगों को काफी परेशानी होती थी. हम लोगों ने करमा परियोजना की बिजली को कवर तार के माध्यम से यहां लाने का काम किया. इससे हमारे घरों में बल्ब जल रहा है. गाैरतलब हो कि बिरहोर परिवार के लोग पिछले एक वर्षों से कवर तार के माध्यम से करमा परियोजना की बिजली अपने उपयोग में ला रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >